Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रोटोकाल से आठ घंटे पहले हमीरपुर आ गए उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री, अधिकारियों में खलबली, देखी बाढ़ की स्थिति

    By Rajeev Trivedi Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Tue, 15 Jul 2025 09:40 PM (IST)

    Hamirpur News जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने हमीरपुर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति देखी। पंप कैनाल के पास मौरंग के ढेर देख नाराज हुए। इसके बाद सिंहमहेश्वर मं ...और पढ़ें

    चिल्ला पुल से बाढ़ का जायजा लेते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। जागरण
    चिल्ला पुल से बाढ़ का जायजा लेते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। जागरण

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बाढ़ की स्थिति जायजा लेने आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह अपने प्रोटोकाल से करीब आठ घंटे पहले ही जिले में आ धमके। मंत्री के आने की सूचना पर हर तरफ खलबली मच गई। जलशक्ति मंत्री ने हमीरपुर आने के बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

    डिग्गी पंप कैनाल के पास लगे मौरंग के ढेर को देखकर जलशक्ति मंत्री ने नाराजगी जताते हुए मौरंग के ढेर को हटवाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इसके बाद उन्होंने पंप कैनाल पर पौधारोपण करते हुए कहा कि इस पौधे को जिंदा रखना, सिंचाई विभाग मेरा है।

    मंगलवार की शाम करीब पौने छह बजे बाढ़ का जायजा लेने के लिए आने वाले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार की सुबह करीब दस बजे ही मुख्यालय आ गए। जलशक्ति मंत्री के आने की खबर के अधिकारी डाक बंगले पहुंचे। जहां से सभी लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए। मंत्री ने सबसे पहले मेरापुर स्थित पंप कैनाल का जायजा लिया और बाढ़ की स्थिति देखी। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों से भी उन्होंने बातचीत की। इसके बाद उन्होंने सिंहमहेश्वर मंदिर जाकर माथा टेका और संगम की तरफ बाढ़ का जायजा लेने के निकल गए।

    जलशक्ति मंत्री ने केसरिया डेरा, लल्ली का डेरा समेत अन्य कई डेरों का जायजा लिया और बाढ़ की स्थिति देखी और फिर वह डिग्गी स्थित पंप कैनाल पहुंचे। जहां से उन्होंने बेतवा नदी के जलस्तर को देखा। पंप कैनाल के चारों तरफ मौरंग के ढेर मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल ढेर कैनाल के पास से हटाने के निर्देश दिए।

    खबरें और भी

    इस दौरान उन्होंने डिग्गी पंप कैनाल के मुख्य गेट पर पौधारोपण भी किया और संबंधित अधिकारियों से कहा कि इसे मरने न देना, सिंचाई विभाग हमारा है। जिसके बाद वह बांदा के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति, डीएम घनश्याम मीना, एसपी डा. दीक्षा शर्मा, चेयरमैन कुलदीप निषाद समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    दलदल भरे रास्ते से गुजरा जलशक्ति मंत्री का काफिला

    बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का जायजा लेने निकले जलशक्ति मंत्री का काफिला कीचड़युक्त मार्ग से होकर निकला। डेरों में फैली गंदगी ने मंत्री के सामने सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जिले में चल रहे संचारी अभियान किस तरह से चलाया जा रहा है, जलशक्ति मंत्री ने भी इसे समझ लिया।

    मंत्री बोले-सरकार बाढ़ को लेकर पूरी तरह से है सतर्क

    जलशक्ति मंत्री ने कहा कि कुछ स्थानों में वर्षा अधिक होने के कारण बांधों का पानी छोड़ा गया था। जिसके कारण यमुना और बेतवा का जलस्तर बढ़ा था। अब वह घटना शुरू हो गया है। बाढ़ को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह की परेशानी नही होने दी जाएगी। उन्होंने इस दौरान कुछेक ग्रामीणों से भी बात करके उनका हालचाल जाना।