हमीरपुर में पारिवारिक रंजिश में पथराव, दरोगा के कहने पर चचेरा भाई वीडियो बनाने लगा तो मार दी गोली
हमीरपुर के मवईजार गांव में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने पथराव किया और गोली मार दी। दारोगा के कहने पर वीडियो बनाते समय जितेंद्र के पैर में गोली ल ...और पढ़ें

पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में लाया गया घायल जितेंद्र। जागरण
HighLights
हमीरपुर में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई
दारोगा के कहने पर वीडियो बनाते समय गोली लगी
घायल जितेंद्र को कानपुर रेफर किया गया
संवाद सूत्र, बिवांर (हमीरपुर)। पांच दिन पूर्व थाने में हुए समझौते के बाद शनिवार की दोपहर बुआ के लड़के के साथ खेत में कब्जा करने पहुंचे युवक पर चचेरे भाइयों ने पथराव कर दिया। जब उसने इसकी सूचना थाने के दारोगा को दी तो वह बोला कि उनका वीडियो बना लो। जिस पर युवक उनका वीडियो बनाने लगा तो आरोपितों ने चचेरे भाई के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दी। जिससे उसके बाएं पैर में गोली लगी। जिसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया जा रहा है। वहीं इस घटना से गांव में हलचल मच गई है।
थाना बिवांर के मवईजार गांव निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र पुत्र स्व.सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में उसकी 32 बीघा जमीन है। जिसमें उसके चाचा का लड़का भुजबल सिंह कब्जा करना चाह रहा है। जिसको लेकर करीब छह साल से विवाद भी चल रहा है। जितेंद्र ने बताया कि पांच दिन पूर्व थाना बिवांर में दोनों पक्षों के बीच थाने के दारोगा सुलतान सिंह ने समझौता कराते हुए जितेंद्र से जमीन पर कब्जा करने को कहा था।
शुक्रवार को जितेंद्र घाटमपुर के बेहटा गांव निवासी अपनी बुआ के बेटे शिववीर को लेकर आया था और उसी के साथ शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने खेत में कब्जा करने पहुंचा था। वहां पर पहले से मौजूद भुजबल सिंह, अजय सिंह, जय सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने दोनों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिस पर जितेंद्र ने समझौता कराने वाले दारोगा सुल्तान सिंह को फोन पर पथराव करने की सूचना दी। जिस पर उन्होंने पथराव का वीडियो बनाने को कहा।
जैसे ही जितेंद्र ने वीडियो बनाना शुरू किया, वैसे ही आरोपितों ने तमंचे से फायर करना शुरू दिया। इस दौरान करीब तीन से चार राउंड फायरिंग आरोपितों ने की। फायरिंग के दौरान जितेंद्र के बाएं पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। साथ में मौजूद शिववीर उसे तत्काल बुलेट से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।
खबरें और भी
घटना की सूचना पर सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय व थानाध्यक्ष बिवांर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।