हमीरपुर पुल हादसा: पिलर का टूटना खड़े कर रहा गुणवत्ता पर सवाल, 6 मौत का कौन जिम्मेदार; क्या बिना मानक के खड़ा हुआ पुल?
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का पिलर गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सेतु निगम ने जा ...और पढ़ें
-1780047818264_m.webp)
पुल का क्षतिग्रस्त पिलर। जागरण
HighLights
हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का पिलर टूटने से स्लैब ढहने से छह की मौत का मामला
सेतु निगम के प्रबंध निदेशक का बयान- जांच के लिए कमेटी गठित, दोषी इंजीनियर का होगा निलंबन
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर में पुल गिरने के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पिलर टूटने से अब पूरे पुल की निर्माण गुणवत्ता और सरकारी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में छह लोगों की मौत के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
बेतवा नदी पर मोराकांदर परसनी से नैठी व कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन 700.90 मीटर लंबे व साढ़े सात मीटर चौड़ाई वाले पुल का पांचवां पिलर गुरुवार रात एक बजे गिरकर तीन टुकड़ों में बंट गया। इससे उसके ऊपर टिकी स्लैब ढह गई। मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई। तीन लोग पिलर के पास फंसने से मलबे में नहीं दबे व बचा लिए गए। मजदूरों ने बताया कि पांचवां पिलर देर रात अचानक टूटा जिससे पूरा स्लैब गिर गया। वहीं आसपास के गांव तक स्लैब गिरने की तेज आवाज सुनाई दी।

कानपुर की कंपनी बना रही पुल
92 करोड़ रुपये से पुल निर्माण का काम कानपुर की द सेल्टर कंपनी करा रही थी। गर्मी के कारण रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक काम किया जा रहा था। मौसम की खराबी के अलर्ट के बावजूद ठेकेदार सभी से रात में काम करा रहा था।

राज्यसभा सदस्य के प्रयास से स्वीकृत हुआ था पुल
राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयास से स्वीकृत इस पुल का निर्माण उनके गांव मोराकांदर परसनी के पास से मई, 2024 में शुरू कराया गया था। मार्च, 2026 में इसे पूरा किया जाना था, लेकिन काम अधूरा था।
खबरें और भी
सेतु निगम के विशेषज्ञ कर रहे जांच
राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की दो टीमें मौके पर राहत व बचाव कार्य कर रही हैं। डीएम अभिषेक गोयल ने बताया कि सभी छह शव पोस्टमार्टम हाउस लाए जा चुके हैं। मलबा हटाया जा रहा है। इसके बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। सेतु निगम के इंजीनियर व तकनीकी विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं। जांच में सभी तथ्य सामने आएंगे।
दोषी इंजीनियर किए जा रहे निलंबित : सेतु निगम
उत्तर प्रदेश सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने बताया कि हमीरपुर में पुल हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। दोषी इंजीनियरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा व गुणवत्ता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।