विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर एम्स डॉक्टर से छेड़खानी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ KM पीछा कर की थी अभद्रता

Updated: Tue, 24 Feb 2026 03:23 PM (IST)

गोरखपुर एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़खानी, नस्लीय टिप्पणी और बैड टच मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी आदित्य राव को गिरफ्तार कर लिया है। वह देवरिया का रहने वाला है।

HighLights

  1. एम्स डॉक्टर से छेड़खानी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार।

  2. आदित्य राव देवरिया से पकड़ा गया, दो पहले ही जेल।

  3. ओरियन मॉल से एम्स तक पीछा कर की थी अभद्रता।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़खानी, नस्लीय टिप्पणी और बैड टच करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित आदित्य राव देवरिया जिले के रामपुर खास गांव का रहने वाला है।

इससे पहले 23 फरवरी को पुलिस सूरज गुप्ता और अमृत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।तीनों आरोपितों ने 22 फरवरी की रात ओरियन माल से एम्स गेट नंबर दो तक पीछा कर डॉक्टर से छेड़खानी की थी।

22 फरवरी की रात करीब आठ बजे एम्स की महिला डॉक्टर (नागालैंड की रहने वाली) अपनी स्कूटी से एक अन्य डॉक्टर साथी संग स्कूटी से ओरियन मॉल से लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन पर नस्लीय टिप्पणी शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक उनका पीछा किया। एम्स के गेट नंबर दो के पास पहुंचते ही एक आरोपी ने शर्ट उतारकर बैड टच किया और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में AIIMS डॉक्टर रात भर सहमी रहीं, सुबह नाफोर्ड ने उठाई आवाज...तीन घंटे में दबोचे गए आरोपी

मंगलवार को डॉक्टर की तहरीर पर एम्स पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को जेल भेजे गए सूरज और अमृत भी देवरिया जिले के रहने वाले थे।