गोरखपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का अल्टीमेटम, प्रीपेड सिस्टम खत्म करने की मांग
समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर में स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मोड में बदलने पर आपत्ति जताई है, इसे विद्युत अधिनियम का उल्लंघन बताया। पार्टी ने सभी मीटरों को ...और पढ़ें

स्मार्ट मीटर के विरोध में महाप्रबंधक पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय मोहदीपुर में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। जागरण
HighLights
स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने पर सपा का विरोध।
विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन बताया।
सभी मीटरों को पोस्टपेड करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए उपभोक्ताओं की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मोड में बदला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में करीब 2.5 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश को बिना अनुमति प्रीपेड मोड में कर दिया गया है। आरोप है कि उपभोक्ताओं को अचानक बकाया दिखाकर दिन-रात कभी भी कनेक्शन काट दिया जा रहा है। पहले जहां बिजली बिल करीब 1000 रुपये आता था, वहीं अब तीन से चार गुना तक बिल बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
सपा नेताओं ने विभाग के मुख्य अभियंता काे ज्ञापते सौंपते हुए कहा कि भुगतान के बाद भी कनेक्शन जोड़ने में देरी की जा रही है और उपभोक्ताओं से एडवांस राशि ली जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार द्वारा गठित जांच समितियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि रिपोर्ट की कोई समयसीमा तय नहीं है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 'पंडिताइन की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर विवाद, सपा नेत्री के पति समेत 4 पर केस दर्ज
पार्टी नेताओं ने मांग की है कि सभी स्मार्ट मीटर को तत्काल पोस्टपेड मोड में बहाल किया जाए और केवल लिखित सहमति देने वाले उपभोक्ताओं को ही प्रीपेड सुविधा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर समाजवादी पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।