Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वोत्तर रेलवे ने थर्ड लाइन का किया सफल ट्रायल, गोंडा कचहरी तक 71 किमी की स्पीड से दौड़ी स्पेशल ट्रेन

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:57 PM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे ने गोंडा जंक्शन-गोंडा कचहरी के बीच बिछी थर्ड लाइन का सफल स्पीड ट्रायल किया, जिसमें रेल संरक्षा आयुक्त की स्पेशल ट्रेन 71 किमी प्रति घ ...और पढ़ें

    थर्ड लाइन पर 71 किमी की गति से दौड़ी सीआरएस की स्पेशल ट्रेन।

    थर्ड लाइन पर 71 किमी की गति से दौड़ी सीआरएस की स्पेशल ट्रेन।

    HighLights

    1. गोंडा-गोंडा कचहरी थर्ड लाइन का सफल स्पीड ट्रायल संपन्न।

    2. रेल संरक्षा आयुक्त ने 71 किमी/घंटा की गति निर्धारित की।

    3. प्रभावित ट्रेन सेवाएं सामान्य होंगी, कुछ बहाल भी हुईं।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोंडा जंक्शन-गोंडा कचहरी (4.89 किमी) के बीच बिछी थर्ड लाइन पर शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पूर्वोत्तर रेलवे परिमंडल प्रणजीव सक्सेना की स्पेशल ट्रेन थर्ड 71 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ी। सीआरएस ने थर्ड लाइन पर अधिकतम यही गति भी निर्धारित किया है। इस नई लाइन पर ट्रेनें इसी गति से चलेंगी।

    स्पीड ट्रायल के पहले सीआरएस ने इस रेलखंड का सघन निरीक्षण भी किया। अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली पर बैठकर नई लाइन को जांचा और परखा। संतुष्ट होने के बाद ट्रेन चलाकर गति का परीक्षण किया।

    थर्ड लाइन पर एसआरएस के निरीक्षण के दौरान पूरे दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। आठ और नौ जुलाई को गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रही। दस को लगभग दो घंटे विलंब से चल रही थी। दिल्ली, पंजाब और मुंबई रूट की ट्रेनें विलंबित हुईं।

    गोरखधाम और वैशाली आदि रेल गाड़ियां लगभग छह-छह घंटे लेट से गोरखपुर पहुंची। यात्री परेशान रहे। शनिवार से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार पूर्व में 11 जुलाई तक निरस्त की गई 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस एवं 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी पूर्व निर्धारित समयानुसार चलाई जाएगी।

    पूर्वोत्तर रेलवे में तेजी के साथ डबल और थर्ड लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। अब तो चौथी लाइन की भी तैयारी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर गोरखपुर के रास्ते बाराबंकी से छपरा तक 425 किमी रेलमार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन बिछायी जानी है। सर्वे का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।

    खबरें और भी

    गोरखपुर के रास्ते कुसम्ही से डोमिनगढ़ तक थर्ड लाइन पर ट्रेनें चल रही हैं। गोंडा-बुढ़वल-बाराबंकी रेलमार्ग पर तेजी के साथ तीसरी और चौथी लाइन का कार्य चल रहा है। रेल लाइनों के विस्तार से पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रैक क्षमता बढ़ेगी। मांग के अनुसार अधिक से अधिक ट्रेनें चलायी जा सकेंगी।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ के दुबे पड़ाव की बदलेगी चाल, ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने को लागू हो रहा है ये प्लान; तीन दिन तक होगा ट्रायल