Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर के नंदानगर अंडरपास डिजाइन को लेकर विवाद, सड़क चौड़ाई को लेकर विरोध

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:54 AM (IST)

    गोरखपुर के नंदानगर में प्रस्तावित अंडरपास सड़क की चौड़ाई के विवाद में फंस गया है, जिससे 125 से अधिक मकानों के अस्तित्व पर संकट आ गया है। स्थानीय निवास ...और पढ़ें

    क्रासिंग से आकाश विहार की तरफ चौड़ाई हो जाएगी 10 मीटर। जागरण

    क्रासिंग से आकाश विहार की तरफ चौड़ाई हो जाएगी 10 मीटर। जागरण

    HighLights

    1. नंदानगर अंडरपास सड़क चौड़ाई विवाद में फंसा।

    2. 125 से अधिक मकानों पर ध्वस्तीकरण का खतरा।

    3. नागरिकों के विरोध से चिह्नांकन कार्य रुका।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नंदानगर क्षेत्र के नागरिकों को राहत देने के लिए प्रस्तावित अंडरपास पतली और चौड़ी सड़क में फंस गया है। पुलिस चौकी से क्रासिंग तक सड़क की चौड़ाई 37.2 मीटर और क्रासिंग के आगे चौड़ाई सिर्फ 10 मीटर हो जाएगी। सड़क व अंडरपास की जद में पुलिस चौकी से क्रासिंग तक के तकरीबन 125 मकान आ रहे हैं। इनमें से कई का अस्तित्व ही खत्म हो जा रहा है।

    नंदानगर पुलिस चौकी से आकाश विहार की ओर जाने वाले रास्ते पर रेल क्रासिंग है। इस क्रासिंग से होकर कुछ देर के अंतराल पर ट्रेनों का आना-जाना रहता है। ट्रेन आने या जाने पर गेट बंद कर दिया जाता है। इससे रोजाना घंटों जाम लगा रहता है। पहले यहां ओवरब्रिज का प्रस्ताव बनाया गया था लेकिन एयरफोर्स की आपत्ति के बाद अंडरपास बनाने पर सहमति बनी थी। 11 मार्च को शासन ने अंडरपास के लिए बजट भी जारी कर दिया था।

    लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने कहा कि काम शुरू करा दिया गया है। कुछ लोग सड़क की चौड़ाई का विरोध कर रहे हैं। इस कारण चिह्नांकन का काम रोकना पड़ा।

    73.64 करोड़ खर्च होंगे
    अंडरपास के लिए शासन ने 73 करोड़ 64 लाख 49 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। काम शुरू कराने के लिए 25 करोड़ 77 लाख 57 हजार रुपये जारी भी कर दिए थे। काम की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन के पास है। अंडरपास बनने से 50 हजार से ज्यादा आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।

    ऐसे बनना है अंडरपास

    • कुशीनगर-गोरखपुर राजमार्ग पर नंदानगर पुलिस चौकी से क्रासिंग तक सड़क की चौड़ाई - 37.2 मीटर
    • सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन की चौड़ाई - 5.50-5.50 मीटर
    • दोनों तरफ अंडरपास की चौड़ाई - 5-5 मीटर
    • दोनों तरफ अंडरपास की लंबाई - 160-160 मीटर
    • क्रासिंग पर सड़क की चौड़ाई - नौ मीटर
    • सड़क के दोनों तरफ नाला व डक्ट की चौड़ाई- 3.6-3.6 मीटर


    नागरिकों के विरोध से वापस हुए अभियंता
    लोक निर्माण विभाग ने आकाश विहार गेट की तरफ सड़क का काम शुरू कराया है। अंडरपास के काम के लिए चिह्नांकन का काम तीन दिन पहले शुरू कराया गया था। पहले तो नागरिकों ने विकास कार्य में सहयोग किया लेकिन जैसे ही पता चला कि चौड़ाई की जद में पूरे मकान व दुकान का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना ज्यादा होने लगा कि टीम को लौटना पड़ा।

    ऐसे खर्च होंगे रुपये
    शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट (आकाश विहार डोमेस्टिक एरिया) तक मार्ग पर पड़ने वाले क्रासिंग के लिए 160 मीटर लंबाई में अंडरपास व सर्विस रोड को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। क्रासिंग के लिए निर्माण पर 26 करोड़ 45 लाख 71 हजार रुपये खर्च होंगे। भूमि अध्याप्ति/भवनों के ध्वस्तीकरण पर 34 करोड़ 61 लाख और सर्विस मार्ग पर 12 करोड़ 57 लाख 78 हजार रुपये खर्च होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP में शहर से गांव तक हर सुविधा का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल एप से जुटाई जाएगी जानकारी



    सड़क की डिजाइन समझ से परे हैं। एक तरफ सड़क 37.2 मीटर चौड़ी कर दी गई तो दूसरी तरफ सिर्फ 10 मीटर। कई मकानों के अस्तित्व पर संकट है। डीएम ने जल्द ही निरीक्षण का आश्वासन दिया है। -उपेंद्र सिंह नन्हें, पार्षद

    रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या का आसान समाधान और पर्याप्त जमीन उपलब्ध है लेकिन गलत डिजाइन के कारण न सिर्फ अंडरपास सड़क की लागत बढ़ जाएगी वरन बाजार पूरी तरह खत्म हो जाएगा। -मुन्ना, अंजली फोटो स्टूडियो, नंदानगर

    अंडरपास, सर्विस रोड और ड्रेन-डक्ट के लिए 37.20 मीटर चौड़ाई में जमीन मापी जा रही है। अंडरपास की डिजाइन यदि वास्तविक जरूरत के हिसाब से बदली जाए तो उपलब्ध जमीन के अलावा कुछ और जमीन अधिग्रहीत करनी पड़ेगी। -योगेंद्र कुमार, नंदानगर

    जिस तरह डिजाइन बनाया गया है, उससे ज्यादातर घरों व दुकानों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इस पर ध्यान देना होगा। डिजाइन में परिवर्तन कर अंडरपास भी बनाया जाए और लोगों को राहत देने के लिए दुकानों-मकानों को बचाया जाए।