रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, जूनियर इंजीनियर के 4,098 पदों पर होगी भर्ती
रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर इंजीनियर के 4,098 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है, जिसमें इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग और मैकेनिकल सहित विभिन्न विभाग ...और पढ़ें

रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 4,098 पदों पर होगी भर्ती।
HighLights
रेलवे बोर्ड ने 4,098 जूनियर इंजीनियर पदों को मंजूरी दी।
इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल सहित कई विभागों में भर्ती।
2026 के लिए केंद्रीय रोजगार अधिसूचना जल्द जारी होगी।
प्रेम नारायण द्विवेदी, गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, सिग्नल एंड टेलीकाम (एस एंड टी) व स्टोर्स विभाग में जूनियर इंजीनियर (जेई) के 4,098 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी करने की मंजूरी दी है।
ये सभी पद पे लेवल-6 के हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सीआरबी एवं सीईओ की मंजूरी के बाद 35 विभिन्न श्रेणियों में रिक्तियों को स्वीकृति दी गई है। सबसे अधिक 845 पद जूनियर इंजीनियर पी- वे के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा वर्क्स, कैरिज एंड वैगन, मैकेनिकल वर्कशाप, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट, सिग्नल, सिविल डिजाइन एवं ड्राइंग और इलेक्ट्रिकल टीआरडी तथा केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के भी पद शामिल हैं।
रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एमपीपी) शत्रुघ्न बेहरा ने एक जुलाई 2026 को चिट्ठी लिखकर सभी जोन व उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
उन्होंने निर्देशित किया है कि ऑनलाइन आइडेंटिंग एंड रिक्रूटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ओआइआरएमएस) पोर्टल पर स्वीकृत रिक्तियों के अनुरूप अंतिम इंडेंट (मांग पत्र) निर्धारित समय सीमा के भीतर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
यूनिट्स स्तर पर ओआइआरएमएस पोर्टल पर दो से दस जुलाई तक, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी स्तर पर 11 से 16 जुलाई तक, रेलवे बोर्ड स्तर पर 17 से 20 जुलाई तक तथा 21 जुलाई से नोडल स्तर पर इंडेंट भरे जाएंगे।
इंडेंट तैयार करते समय एससी, एसीटी, ओबीसी और ईडब्लूएस सहित सभी आरक्षण नियमों तथा बैकलाग रिक्तियों का अनिवार्य रूप से ध्यान रखना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड, भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए समान मेडिकल स्टैंडर्ड, शैक्षणिक योग्यता और दिव्यांग पात्रता वाले पदों को एक साथ जोड़कर केंद्रीय रोजगार अधिसूचना जारी करेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- यूपी विद्युत उत्पादन निगम और कोल इंडिया के बीच हुआ समझौता, ग्रीन एनर्जी को मिलेगी गति
चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम विभाग और श्रेणी का आवंटन संबंधित क्षेत्रीय रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट में उपलब्ध रिक्तियों तथा आरक्षण व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।
जूनियर इंजीनियर के इन पदों पर होगी भर्ती
- इलेक्ट्रिकल: डिजाइन ड्राविंग एंड इस्टीमेशन 41, ईएमयू 44, जनरल सर्विसेज 111, इलेक्ट्रिकल 38, टीआइडी 180, टीआरएस 163, वर्कशाप 33 और डिजाइन इलेक्ट्रिकल 4।
- इंजीनियरिंग: ब्रिज 44, सिविल डिजाइन ड्राविंग एंड इस्टीमेशन 190, पी वे 845, सिविल ड्राविंग एंड इस्टीमेशन 9, वर्क्श 7, डिजाइन सिविल 8, रिसर्च सिविल 13, सिविल एसटीए 8, ट्रैक मशीन 60 और वर्क्स 470।
- मैकेनिकल: कैरिज एंड वैगन 450, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट 35, डिजाइन, ड्राविंग एंड इस्टीमेशन 28, डीजल इलेक्ट्रिकल 40, डीजल मैकेनिकल 45, मैकेनिकल 130, मैकेनिकल डिजाइन ड्राविंग एंड इस्टीमेशन 8, मैकेनिकल वर्कशाप 436, मिल राइट 29, डिजाइन एमपी 6 और डिजाइन सीएंडडब्लू 6।
- सिग्नल एंड टेलीकॉम: डिजाइन ड्राविंग एंड इस्टीमेशन 10, सिग्नल 197, टेलीकम्यूनिकेशन 79, वर्कशाप 12 और डिजाइन एसएंडटी 5।
- स्टोर्स: डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट 314।