गोरखपुर में जीआरपी और पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सात राज्यों से बरामद किए 1362 मोबाइल फोन
गोरखपुर पुलिस और जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1362 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
गोरखपुर पुलिस और जीआरपी ने 1362 मोबाइल फोन बरामद किए।
जीआरपी ने 510 और पुलिस ने 852 फोन वापस दिलाए।
बरामदगी सात राज्यों से हुई, मालिकों को लौटाए गए।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चोरी और लोगों से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस और जीआरपी ने बड़ी सफलता हासिल की है। जीआरपी की सर्विलांस सेल ने 510 और पुलिस की सीसीटीएनएस सेल टीम ने 852 मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें एंड्रायड और आईफोन शामिल हैं। मंगलवार को पुलिस लाइंस और जीआरपी में बरामद मोबाइल फोन के मालिकों को बुलाकर एसपी जीआरपी लक्ष्मीकांत मिश्र और एसपी सिटी निमिष पाटिल उन्हें लौटा दिया। जो लोग नहीं पहुंच सकें उन्हें दोबारा फोन कर बुलाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि जीआरपी की सर्विलांस टीम ने तकनीकी संसाधनों की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश से 510 मोबाइल फोन बरामद किए। एसपी जीआरपी ने सर्विलांस सेल के सराहनीय कार्य के लिए टीम को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
इसी क्रम में पुलिस लाइंस में कार्यक्रम आयोजित कर एसपी सिटी निमिष पाटिल ने सीसीटीएनएस सेल द्वारा बरामद 852 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सिपुर्द किया। वहीं मोबाइल पाने वाले अंकित ने बताया कि एक वर्ष पहले वह रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदार को छोड़ने आए थे।
इसी दौरान किसी ने पीछे से उनका आइफोन चोरी कर लिया था। उन्होंने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। वहीं, रोहित ने बताया कि 26 मई 2026 को रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर उनके भाई टिकट लेने गए थे। इसी दौरान उनका वीवो टी4 प्रो मोबाइल गायब हो गया था। जीआरपी के फोन करने पर उन्हें मोबाइल फोन के मिलने की जानकारी हुई।
