गोरखपुर PET परीक्षा के लिए विशेष तैयारी, रोडवेज चलाएगा 550 अतिरिक्त बसें, रेलवे चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल
गोरखपुर में पीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज 550 अतिरिक्त बसें चलाएगा, जबकि रेलवे चार जोड़ी विशेष ट्रेनें संचालित करेगा। यह ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
रोडवेज चलाएगा 550 अतिरिक्त बसें पीईटी अभ्यर्थियों के लिए।
रेलवे गोरखपुर से चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
लगभग 1.4 लाख परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रीलीमिनरी इलीजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी) के लिए गोरखपुर में जुटने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम (रोडवेज) और रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाले टेस्ट के लिए रोडवेज ने 550 अतिरिक्त बस चलाने की तैयारी की है। जबकि, रेलवे प्रशासन गोरखपुर से लखनऊ और आजमगढ़ समेत चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार तीन दिनों में कुल लगभग 1 लाख 40 हजार परीक्षार्थी गोरखपुर पहुंचेंगे। जिसमें बलिया, गाजीपुर, बनारस और जौनपुर आदि जिला के परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन परीक्षार्थियों के लिए इन जिलों में 200 बसें चलेंगी। गोरखपुर क्षेत्र से उन्नाव, कानपुर, हरदोई और इटावा आदि जिलों करीब 90 हजार परीक्षार्थी जाएंगे, इनके लिए 100 बसें चलेंगी।
महराजगंज आदि लोकल रूटों पर 250 बसें चलेंगी। बसों की तैयारी कर ली गई है, 24 अक्टूबर से इन बसों का संचालन आरंभ हो जाएगा। इसके लिए सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, सुपरवाइजरों व संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा के दौरान प्रयास किया जाएगा कि परीक्षार्थी व यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इसके लिए सुरक्षा बल की भी मांग की गई है। स्टेशनों पर भी अतिरिक्त यात्री सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए चार जोड़ी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।
गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल
- 05007 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 24 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को गोरखपुर से रात 08.35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन आनन्द नगर से 09.37 बजे, सिद्धार्थनगर से 10.09 बजे, बढ़नी से 10.42 बजे, तुलसीपुर से 11.09 बजे, बलरामपुर से 11.40 बजे, दूसरे दिन गोंडा और बादशाह नगर होते हुए दूसरे दिन सुबह 04:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
- 05008 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 25 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को लखनऊ जं. से रात 08.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बादशाह नगर से 09.28 बजे, बाराबंकी से 10.07 बजे, बुढ़वल से 10.32 बजे, करनैलगंज से 11.07 बजे, गोंडा से 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन बलरामपुर से रात 12.22 बजे, तुलसीपुर से 12.50 बजे, बढ़नी से 01.25 बजे, सिद्धार्थनगर से 02.07 बजे तथा आनन्द नगर से 02.40 बजे छूटकर गोरखपुर 04.00 बजे पहुंचेगी।
आजमगढ़-गोरखपुर-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल
- 05151 आजमगढ़-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 24, 29 एवं 31 अक्टूबर को आजमगढ़ से शाम 07.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मऊ से 08.05 बजे, इन्दारा से 08.20 बजे, बेलथरा रोड से 08.45 बजे, भटनी से 09.40 बजे तथा देवरिया सदर से 10.07 बजे छूटकर गोरखपुर 11.55 बजे पहुंचेगी।
- 05152 गोरखपुर-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर को गोरखपुर से शाम 06.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन देवरिया सदर से शाम 07.30 बजे, भटनी से 07.55 बजे, बेलथरा रोड से 08.45 बजे, इन्दारा से 09.25 बजे तथा मऊ से 09.45 बजे छूटकर आजमगढ़ 11.00 बजे पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गोड़धोइया नाला के दोनों तरफ बनेगी 3.75 मीटर चौड़ी सड़क, 68 करोड़ की परियोजना मंजूर
