विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 NMMS छात्रवृत्ति योजना के आवेदन शुरू, जानिए कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

Published: Tue, 01 Sep 2026 11:46 AM (IST)

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) 2027-28 के आवेदन गोरखपुर में शुरू हो गए हैं, जिससे मेधावी विद्यार्थियों ...और पढ़ें

एनएमएमएस के लिए 16 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे छात्र। जागरण

एनएमएमएस के लिए 16 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे छात्र। जागरण

HighLights

  1. एनएमएमएस छात्रवृत्ति 2027-28 के आवेदन शुरू।

  2. कक्षा आठ के पात्र विद्यार्थी 16 सितंबर तक करें आवेदन।

  3. परीक्षा 1 नवंबर को, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आर्थिक तंगी अब मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा न बने, इसके लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2027-28 के आवेदन शुरू हो गए हैं। जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ रहे पात्र विद्यार्थियों के पास छात्रवृत्ति पाने का मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। परीक्षा एक नवंबर को जिले के निर्धारित केंद्रों पर होगी।

योजना खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो पढ़ाई में अच्छे हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति आगे की पढ़ाई में चुनौती बन जाती है। पात्रता के लिए विद्यार्थी ने सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। साथ ही विद्यार्थी सत्र 2026-27 में कक्षा आठ में अध्ययनरत है।

इन स्कूलों के विद्यार्थी नहीं कर सकेंगे आवेदन
एनएमएमएस के जनपद नोडल संतोष कुमार राव ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। आवेदन के दौरान तहसीलदार या सक्षम अधिकारी से जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को संबंधित आरक्षण प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने पर विद्यार्थी को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी से नेपालगंज रोड तक रेल सेवा शुरू, गोरखपुर के रास्ते नेपाल सीमा तक सीधी कनेक्टिविटी

जनपद नोडल प्रवीण कुमार मिश्र के अनुसार विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए आवेदन से पहले आय प्रमाण पत्र और, यदि लागू हो, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र तैयार रखना उपयोगी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद डाक या किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा और आवेदन संबंधी विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में कौशांबी हादसे के बाद पटाखा दुकानों की जांच, 20 जगहों पर पहुंची पुलिस