विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी एमएलसी चुनाव: गोरखपुर के स्ट्रॉन्ग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा, संबंधित अधिकारियों ने लिया जायजा

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:28 PM (IST)

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के मतदान के बाद मतपेटियों की सुरक्षा कड़ी की गई है।

एसएसपी समेत अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था परखी।

एसएसपी समेत अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था परखी।

HighLights

  1. मतदान के बाद मतपेटियों की सुरक्षा कड़ी की गई।

  2. एसएसपी ने दीनदयाल विश्वविद्यालय स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

  3. मतगणना तक मतपेटियों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को एसएसपी डा. कौस्तुभ ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।

मतगणना तक मतपेटियों की निगरानी के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रही। अधिकारियों को सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न होने देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीआइजी डा. एस. चनप्पा, एसएसपी डा. कौस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटील ने मतदान स्थल और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- UP MLC ELECTION 2026: जालौन के नियामतपुर में लंबी कतारों को देखकर बनाना पड़ा दूसरा बूथ

एसएसपी ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न हो। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 17 जिलों के शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

27 अक्टूबर को मतगणना होनी है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन मतपेटियों की सुरक्षा और स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी पर विशेष ध्यान दे रहा है।

यह भी पढ़ें- UP MLC Election Voting LIVE: यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म, कुल 55.24 प्रतिशत हुआ मतदान