Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन से फिर जुड़ा एकला बांध मार्ग, NHAI ने अवैध बताकर किया था बंद

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 12:58 PM (IST)

    गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन से एकला बांध मार्ग को दोबारा जोड़ दिया गया है, जिसे NHAI ने अवैध बताकर तीन दिन पहले बंद कर दिया था। शासन के हस्तक्षेप के बाद सो ...और पढ़ें

    बिना अनुमति फोरलेन से जोड़ने के बाद एनएचएआई ने बंद करा दिया था रास्ता। जागरण

    बिना अनुमति फोरलेन से जोड़ने के बाद एनएचएआई ने बंद करा दिया था रास्ता। जागरण

    HighLights

    1. एकला बांध मार्ग गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन से फिर जुड़ा।

    2. NHAI ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर रास्ता बंद किया था।

    3. शासन के हस्तक्षेप के बाद सोमवार रात मार्ग खुला।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन से एकला बांध मार्ग को जोड़ दिया गया है। तीन दिन पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एकला बांध मार्ग को फोरलेन से जोड़ने को अवैध बताते हुए रास्ता बंद करा दिया था। डामर वाली सड़क के टुकड़े एकला बांध की तरफ से आने वाले मार्ग पर डाल दिए गए थे।

    इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। मामला शासन में पहुंचा तो सोमवार रात तकरीबन सात बजे बैक हो लोडर की सहायता से टुकड़े हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया। अब वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।

    23 अप्रैल को एकला बांध पर बनी सड़क व ईको पार्क का लोकार्पण किया गया था। लखनऊ या वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन सवारों के लिए यह रास्ता काफी मुफीद हो गया है। राप्ती नदी पर बने पुल से आगे बढ़ते ही बाईं तरफ एकला बांध से होते हुए वाहन सवार कुशीनगर-गोरखपुर फोरलेन पर पहुंच जाते हैं। यहां से लिंक एक्सप्रेसवे और वाराणसी मार्ग पर आसानी से जाया जा सकता है। इस मार्ग का इस्तेमाल करने से नौसढ़ के जाम से मुक्ति मिल जाती है।


    दो दिन पहले एनएचएआई ने इसे अवैध कट माना था। एनएचएआई की ओर से डीएम और नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा गया था। बताया गया था कि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के मानकों के अनुरूप काम नहीं हुआ है। मौके पर सुरक्षा का भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसके लिए नगर निगम की ओर से अनुमति भी नहीं ली गई है।

    यह भी पढ़ें- दोहरीघाट-बड़हलगंज के बीच सरयू तट पर बनेगा ‘राम-परशुराम झूला मार्ग’

    अचानक यातायात शुरू होने से हादसे होने लगे क्योंकि एकला बांध की तरफ से आने वाले ज्यादातर वाहन अचानक फोरलेन पर पहुंचकर दाईं ओर मुड़ जाते हैं। दूसरी तरफ से तेज गति में आने वाले चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। इससे हादसा होता रहता है। एनएचएआई ने गति अवरोधक, सोलर ब्लिंकर, चेतावनी वाले साइन बोर्ड लगवाए थे लेकिन हादसों पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा था।

    हादसे के बाद बढ़ी सक्रियता
    पिछले दिनों गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन पर अजवनियां के पास ट्रक व डंपर की आमने-सामने टक्कर में चालक व क्लीनर की जलकर मृत्यु के बाद अधिकारियों ने एनएचएआई पर भी शिकंजा कसा है। इसके बाद एनएचएआई ने सड़क पर सुरक्षा मानकों पर मंथन शुरू कर दिया था। पता चला कि एकला बांध से कुशीनगर फोरलेन को अवैध रूप से जोड़ा गया है। इसके बाद एनएचएआई ने इस सड़क को बंद करने का निर्णय लिया।

    खबरें और भी