गोरखपुर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां और 27 दिन के मासूम की मौत
गोरखपुर में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मां और उसके 27 दिन के बेटे की ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर में रोडवेज बस की टक्कर से दर्दनाक हादसा।
मां अफसाना और 27 दिन के बेटे हमजा की मौत।
महिला के ससुर घायल, बस चालक मौके से फरार।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मां और उसके 27 दिन के बेटे की मौत हो गई। हादसे में महिला के ससुर घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। गुलरिहा थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को कब्जे में ले लिया है।
महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन गुरुवार सुबह अपनी बहू अफसाना (35) पत्नी अजबुद्दीन और 27 दिन के पोते हमजा को बाइक से इलाज के लिए गोरखपुर लेकर आ रहे थे।
मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस यूपी 78 एलएन 8452 ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अफसाना और उसके 27 दिन के बेटे हमजा को गंभीर चोटें आईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। निजामुद्दीन को भी चोट लगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर धागा फैक्ट्री में श्रमिकों का प्रदर्शन, प्रबंधन को हड़ताल की नोटिस
गुलरिहा पुलिस ने घायल निजामुद्दीन को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। महिला के पति अजबुद्दीन विदेश में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।
