Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर: छेड़खानी के आरोपितों की पिटाई में बच्चे की मौत, युवक की हालत गंभीर

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:01 AM (IST)

    गोरखपुर के पिपराइच में पुरानी रंजिश और छेड़खानी के विवाद में हुई हिंसक झड़प में नौ वर्षीय सरस सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई शिवकुमार गंभीर र ...और पढ़ें

    सौरभ सिंह उर्फ सरस। फाइल फोटो

    सौरभ सिंह उर्फ सरस। फाइल फोटो

    HighLights

    1. छेड़खानी विवाद में नौ वर्षीय सरस सिंह की मौत।

    2. पिपराइच के बेला चौराहे पर हुई हिंसक झड़प।

    3. मौसेरा भाई शिवकुमार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सूत्र, पिपराइच (गोरखपुर)।बेला चौराहे पर शनिवार रात पुरानी रंजिश और छेड़खानी के विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में नौ वर्षीय सरस सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, उसके मौसेरे भाई, 19 वर्षीय शिवकुमार सिंह को गंभीर हालत में पिपराइच पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है, जिसे देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  

    एम्स थाना क्षेत्र के अराजी बसडीला निवासी अरविंद सिंह का नौ वर्षीय बेटा सरस पिपराइच क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के यहां रहकर कक्षा चार में पढ़ाई करता था। उसकी मां का निधन पांच वर्ष पहले हो चुका था।

    आरोप है कि कुछ दिन पहले मौसेरे भाई की बहन (जो कक्षा 11 की छात्रा है) के साथ छेड़खानी को लेकर सिकंदर साहनी और पीड़ित पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इसे लेकर गांव में पंचायत हुई थी जिसमें समझौता करा दिया गया था, लेकिन रंजिश अंदर ही अंदर सुलग रही थी।

    शनिवार देर शाम सरस और शिवकुमार पान की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे निषाद पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद बेला चौराहे पर स्थित एक दुकान पर चढ़कर उन पर लाठी-डंडों, राड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में संवेदना के 'प्रदर्शन' में 'भूले' पीड़ित परिवार की वेदना, नियम भूलते दिख रहे हैं कुछ प्रदर्शनकारी और इनफ्लुएंसर

    हमलावरों का निशाना शिवकुमार था, लेकिन बीच-बचाव के दौरान सरस बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराइच से बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान सरस ने दम तोड़ दिया।

    क्षेत्राधिकारी (सीओ) चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है। मुख्य आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    बालक की मौत मामले में राजू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सिकंदर साहनी, हरी, राहुल, संदीप, विकास, रत्नेश्वर, मनोज और रोशन व विजय निवासी बेला सहवा टोला के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    एसएसपी ने की कार्रवाई 

    एसपी ने पिपराइच थानेदार निरीक्षक विवेक त्रिवेदी और हल्का दारोगा अंजनी तिवारी को एसएसपी डा. कौस्तुभ ने निलंबित कर दिया है। झंगहा थानेदार अनूप सिंह को पिपराइच थाने का प्रभार सौंपा गया है। तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव में फोर्स तैनात है।