Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Fog In UP: मुंबई की एक उड़ान रद, देरी से आए कई विमान, यात्री हुए परेशान

    Updated: Fri, 26 Dec 2025 07:06 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। मुंबई से आने वाली एक उड़ान रद्द कर दी गई और कई विमानों में देरी हुई, जिससे यात्रियों को ...और पढ़ें

    खराब मौसम के कारण बिगड़ी व्यवस्था। जागरण

    खराब मौसम के कारण बिगड़ी व्यवस्था। जागरण

    HighLights

    1. खराब मौसम से गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

    2. मुंबई की उड़ान रद्द, अन्य विमान भी लेट

    3. यात्रियों को एयरपोर्ट पर करना पड़ा लंबा इंतजार

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खराब मौसम के चलते गुरुवार को भी गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। अलग-अलग शहरों से आने वाली कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जबकि मुंबई की एक उड़ान को रद करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    मुंबई से अपराह्न 3:20 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान करीब एक घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। इसी तरह कोलकाता से अपराह्न 3:30 बजे आने वाला विमान 1:15 घंटे की देरी से पहुंचा।

    उड़ानों के देरी से आने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।वहीं शाम 6:15 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान को खराब मौसम के कारण रद कर दिया गया। उड़ान रद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई, हालांकि एयरलाइन की ओर से उड़ान रद होने की जानकारी पहले ही यात्रियों को दे दी गई थी, जिससे कई यात्रियों ने वैकल्पिक इंतजाम किए।

    यह भी पढ़ें-  Khichdi Mela Special Train: 13 से 23 जनवरी तक दस फेरा में चलेगी खिचड़ी मेला स्पेशल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

    दिल्ली से शाम चार बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान भी अपने निर्धारित समय से 55 मिनट की देरी से पहुंची। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम की स्थिति सामान्य न होने के कारण उड़ानों के आगमन समय पर असर पड़ा है। मौसम में सुधार होने तक उड़ानों के समय में इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है।