विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से छेड़छाड़ मामला: तरकुलहा घूमने के बाद आरोपी पहुंचे थे मॉल, डॉक्टर को देख शुरू कर दी अभद्रता

Published: Wed, 25 Feb 2026 07:19 AM (IST)

पुलिस जांच में गोरखपुर एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का खुलासा हुआ है। 22 फरवरी को सूरज गुप्ता के ...और पढ़ें

22 फरवरी को था सूरज का जन्मदिन,दोस्त अमृत के साथ घूमने आया था। जागरण

22 फरवरी को था सूरज का जन्मदिन,दोस्त अमृत के साथ घूमने आया था। जागरण

HighLights

  1. सूरज गुप्ता के जन्मदिन पर हुई घटना

  2. ओरियन मॉल में डॉक्टर से की अभद्रता

  3. एम्स गेट पर दी जान से मारने की धमकी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस जांच में पता चला है कि 22 फरवरी को सूरज गुप्ता का जन्मदिन था। इसी खास दिन पर उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की योजना बनाई थी। लेकिन ओरियन मॉल पहुंचने के बाद दोस्त के साथ घूमने गई डॉक्टर को देख आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दी। घटना के बाद भी तीनों ने बेफिक्र होकर हास्टल में जन्मदिन मनाया। अगले दिन सूरज व अमृत घर लौटे।

दोपहर में सूरज व अमृत विश्वकर्मा के साथ बाइक से गोरखपुर घूमने के लिए देवरिया से निकले। रास्ते में दोनों ने तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन किया। फिर शाम को शहर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने तीसरे दोस्त आदित्य राव को फोन कर बुलाया।

इसके बाद तीनों ने मोहद्दीपुर स्थित ओरियन माल में घूमने का प्लान बनाया। वहां पहुंचने पर नागालैंड की रहने वाली एम्स की महिला डाक्टर अपने साथी के साथ दिखीं तो पीछे-पीछे चलने लगे। जब डॉक्टर ने उन्हें टोका तो उन्होंने कमेंट कर दिया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 36 घंटे बाद राप्ती नदी में मिला लापता मासूम रौनक का शव, परिवार में छाया मातम

डॉक्टर ने डांटने के बाद उनकी हरकतों को अनदेखा कर दिया पर जब वह बाहर निकलीं तो आरोपियों ने फिर से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। एम्स गेट पर बैड टच, जान से मारने की धमकी देने के बाद तीनों हास्टल पहुंचे।

रात में सूरज के जन्मदिन की पार्टी मनाई। अगले दिन सुबह सूरज और अमृत देवरिया लौट गए। आरोपितों से पूछताछ, सीसी कैमरा फुटेज व सर्विलांस के जरिए चल रही जांच में भी इसकी पुष्टि हुई।