गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 758 करोड़ के विकास कार्य और फोरलेन सड़क का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 758 करोड़ रुपये से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़ ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
सीएम योगी 758 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क से आयुष विश्वविद्यालय को लाभ मिलेगा।
आयुष विश्वविद्यालय में पुरुष-महिला छात्रावासों का भी लोकार्पण होगा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार फोरलेन सड़क समेत तकरीबन 758 करोड़ रुपये से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क समेत 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली पांच सड़कों का लोकार्पण और सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। सभी कार्य पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के हैं।
शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री बांसस्थान में आयोजित जनसभा में 11.6 किलोमीटर लंबाई में बने भटहट-बांसस्थान फोरलेन को जनता को समर्पित करेंगे। इसके निर्माण पर 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये खर्च हुए हैं। सीएम योगी जिन सड़कों का लोकार्पण करेंगे, उनमें सबसे महत्वपूर्ण भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग है।
इस फोरलेन से एक बड़ी आबादी के लिए आवागमन सुगमता बढ़ी है। साथ ही इसका फायदा आयुष विश्वविद्यालय जाने वालों को भी मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फोरलेन कनेक्टिविटी हो जाने से प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में आयुष पद्धतियों से इलाज कराने का क्रेज और बढ़ेगा। शिलान्यास की परियोजनाएं सड़क और पर्यटन विकास पर केंद्रित हैं।
आयुष विवि का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के पहले, महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे। उनके द्वारा आयुष विश्वविद्यालय में पुरुष व महिला छात्रावास का लोकार्पण भी संभावित है। पुरुष छात्रावास का नामकरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में किया गया है जबकि महिला छात्रावास का नाम राप्ती रखा गया है।

बनकर तैयार भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग। -सौजन्य लोक निर्माण विभाग
सीएम योगी के हाथों ये सड़कें होंगी जनता को समर्पित
- भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क, लंबाई 11.6 किमी, लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये।
- चकजलाल घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण, लंबाई 4.85 किमी, लागत तीन करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये।
- हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का नव निर्माण, लंबाई 2.05 किमी, लागत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये।
- पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 0.635 किमी, लागत दो करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये।
- ग्रामसभा फुलवरिया बड़ा टोला छपिया रजवाहा नहर पुल से मार्ग पर सीसी रोड, लागत आठ लाख 29 हजार रुपये।
सीएम योगी करेंगे इन विकास कार्यों का शिलान्यास
खबरें और भी
- भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का नवनिर्माण, लंबाई दो किमी, लागत एक करोड़ 53 लाख रुपये।
- गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 3.5 किमी, लागत छह करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये।
- सरैया बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 13.8 किमी, लागत 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये।
- ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास, लागत तीन करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये।
- ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास, लागत एक करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये।
- ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास, लागत 96 लाख 29 हजार रुपये।
- जंगल डुमरी नंबर एक से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य, लागत 61 लाख 54 हजार रुपये।
- ग्राम बनगाई टोला बंजरहा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, लागत 23 लाख रुपये।
- जंगल धूसढ़ टोला हसनगंज में सीसी रोड, लागत 57 लाख 30 हजार रुपये।
- चरगांवा ब्लाक में सीसी रोड, लागत एक करोड़ 61 लाख 44 हजार रुपये।
- खुटहन खास में सड़क लेपन कार्य, लागत 28 लाख 9 हजार रुपये।
- ग्रामसभा अहमद अली शाह के बसंतपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 32 लाख 38 हजार रुपये।
- ग्रामसभा जंगल अयोध्या प्रसाद के शिवरामपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 35 लाख 96 हजार रुपये।
- ग्रामसभा करमौरा में नहर पटरी पिच रोड का लेपन कार्य, लागत 74 लाख 18 हजार रुपये।
- ग्रामसभा जंगल एकला नंबर दो के पिपरा टोले में इंटरलाकिंग, लागत 86 लाख रुपये।
- ग्रामसभा मौलाखोर में कैथवलिया मार्ग पर कालीमंदिर तक इंटरलाकिंग, लागत 39 लाख 69 हजार रुपये।
- ग्रामसभा फुलवरिया में आंतरिक गलियों में इंटरलाकिंग, लागत 40 लाख 88 हजार रुपये।
- ग्रामसभा जंगल नाकिन में इंटरलाकिंग, 32 लाख 39 हजार रुपये।
- ग्रामसभा महराजगंज के देवपुर टोले में इंटरलाकिंग, लागत 36 लाख 97 हजार रुपये।
यह भी पढ़ें- पौधरोपण-2026: सीएम योगी गोरखपुर से करेंगे शुरुआत, अभियान को सफल बनाने जमीन पर उतरेंगे शासन के बड़े अधिकारी