CBSE ने छात्रों के लिए शुरू की पोस्ट-रिजल्ट हेल्पलाइन, तनाव और शंकाएं होंगी दूर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा परिणाम से जुड़ी परेशानियों और छात्रों के तनाव को कम करने के लिए ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सीबीएसई ने 'पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम' किया शुरू।
छात्रों के तनाव और मूल्यांकन शंकाओं पर मिलेगी मदद।
टोल-फ्री हेल्पलाइन और ईमेल से मिलेगी सहायता।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा परिणाम से जुड़ी परेशानियों और छात्रों के तनाव को ध्यान में रखते हुए ‘पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम’ शुरू किया है। बोर्ड ने कहा है कि यह हेल्पलाइन छात्रों और अभिभावकों को परिणाम, मूल्यांकन प्रक्रिया और मानसिक तनाव से जुड़े मुद्दों पर सहायता प्रदान करेगी।
बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, छात्र मूल्यांकन संबंधी सवालों, रिजल्ट से जुड़ी शंकाओं और तनाव प्रबंधन के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा तत्काल सहायता और जानकारी के लिए बोर्ड ने आधिकारिक ई-मेल आइडी भी जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सभी चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और सहायता तंत्र को इसी उद्देश्य से सक्रिय किया गया है।
सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच छात्रों और अभिभावकों को सही जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है। बोर्ड ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें निर्धारित गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं के तहत प्रोसेस किया गया है।
यह भी पढ़ें- बात 10 साल बाद समझ में आई, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज नाले की बढ़ेगी गहराई
सीबीएसई ने यह भी कहा कि इंटरनेट मीडिया पर चल रहे भ्रामक दावों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करें। आरपीएम एकेडमी के चेयरमैन अजय शाही ने बताया कि स्कैन कापियों को देखने के बाद छात्रों में मूल्यांकन प्रणाली को लेकर असंतोष है। इसी को ध्यान में रखकर बोर्ड ने पोस्ट रिजल्ट हेल्पलाइन जारी किया है, ताकि छात्रों को किसी तरह के असमंजस की स्थिति से निकाला जा सके।
