यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोरखपुर में हैवानियत की हदें पार, दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाने का प्रयास से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की वारदात सामने आई ...और पढ़ें

HighLights
- पेशबंदी में मुकदमा दर्ज कराने का आरोप
- मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस कर रही जांच
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उपचार के बाद घर लौटी महिला की शिकायत पर सिकरीगंज थाना पुलिस ने गांव के रहने वाले आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है। चर्चा है कि रंजिश में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिकरीगंज की रहने वाली महिला ने तहरीर में लिखा है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। इस बीच मौका पाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर गांव के रहने वाले पन्नेलाल पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोप की जांच कर रही है। चर्चा है कि पन्नेलाल की पत्नी ने महिला के पति पर पहले से मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें-आगरा में आसमान से बरस रही आग, कानपुर बना सबसे गर्म शहर, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम