सास के अंतिम संस्कार में आए युवक को सरयू नदी में नहाने के दौरान खींच ले गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा से गोंडा आए एक युवक को सरयू नदी में स्नान के दौरान मगरमच्छ खींच ले गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। ...और पढ़ें

HighLights
अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था ग्रेटर नोएडा का युवक।
सरयू नदी में स्नान के दौरान मगरमच्छ ने खींचा।
पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में लगे हुए हैं।
संवाद सूत्र, बेलसर (गोंडा)। अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से गोंडा के उमरी आए युवक को सरयू नदी में स्नान के दौरान मगरमच्छ खींच ले गया। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश करा रही है।
उमरी गांव निवासी बाबूलाल शर्मा के पत्नी का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने उनकी पौत्री का पति दीपक ग्रेटर नोएडा से आया था। अंतिम संस्कार के बाद वह सनौली मोहम्मदपुर स्थित उदयभान पाही के पास सरयू नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान मगरमच्छ उसे पानी के भीतर खींच ले गया।
ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। प्रभारी निरीक्षक उमरी बेगमगंज चंदन कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई है।