Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा जेल में बंदी से मिलने पहुंची किशोरी के पास मिले 10 जिंदा कारतूस, नकदी भी बरामद

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:00 AM (IST)

    गोंडा जेल में विचाराधीन बंदी शौर्य कश्यप से मिलने आई एक किशोरी के पास से 10 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच क ...और पढ़ें

    जेल में बंदी से मिलने पहुंची किशोरी के पास मिले 10 जिंदा कारतूस।

    जेल में बंदी से मिलने पहुंची किशोरी के पास मिले 10 जिंदा कारतूस।

    HighLights

    1. गोंडा जेल में किशोरी के पास से 10 जिंदा कारतूस मिले।

    2. विचाराधीन बंदी शौर्य कश्यप से मिलने आई थी किशोरी।

    3. पुलिस कारतूसों की बरामदगी और स्रोत की जांच कर रही है।

    संवाद सूत्र, पंडरी कृपाल (गोंडा)। बहुचर्चित आपराधिक गैंग ‘छोटी सेना’ से जुड़े सदस्य शौर्य कश्यप उर्फ हरशु कश्यप से जेल में मिलने पहुंची किशोरी के पास से 10 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद होने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। शौर्य कश्यप जानकीनगर स्थित छेदीपुरवा का निवासी है।

    पुलिस के अनुसार, 15 जून को किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में शौर्य को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शौर्य 29 जून से मंडलीय कारागार में विचाराधीन बंदी है और उसके खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और लूट जैसी आपराधिक घटनाएं शामिल हैं।

    जून 2024 में एसपी विनीत जायसवाल की कार्रवाई के दौरान उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया था। पिछले कुछ महीनों में ‘छोटी सेना’ गैंग से जुड़े 12 से अधिक सदस्यों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।

    किशोरी ने पुलिस को बताया कि बरामद कारतूस उसके पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर के हैं। हालांकि, कारतूस जेल तक कैसे पहुंचे और उन्हें अपने पास रखने का कारण क्या था, पुलिस इन पहलुओं की जांच कर रही है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हर पहलू पर जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आगरा में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, ई-कामर्स की आड़ में कई राज्यों में चल रही थी साइबर ठगी