विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में किशोरी की मौत के मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल का विरोध, पथराव में करंडा थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल

By Shivanand RaiEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 22 Apr 2026 12:59 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर के कटारिया में एक किशोरी की गंगा में डूबने से हुई मौत के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. किशोरी की गंगा में डूबने से मौत, राजनीतिक गरमाहट।

  2. सपा प्रतिनिधिमंडल का ग्रामीणों ने किया विरोध।

  3. आत्महत्या उकसाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कटारिया निवासी किशोरी की गंगा में डूबने से हुई मौत के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। वहीं वहीं दोपहर में बवाल बढ़ने पर लोगों ने पथराव शुरू कर द‍िया। इस दौरान करंडा थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सपा प्रतिनिधिमंडल के आगमन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। ग्रामीणों और पुलिस का कहना था कि प्रतिनिधिमंडल के 15 सदस्यों के अलावा किसी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि, सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं को जाने की अनुमति दी गई। प्रतिनिधिमंडल में सांसद अफजाल अंसारी, सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा, जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह और सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव समेत 15 सदस्य शामिल थे।

sp1

कटारिया निवासी किशोरी की गंगा में डूबने से मौत के बाद सियासत गरमा गई है। पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक को जेल भेज चुकी है। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। सपा के प्रतिनिधिमंडल के आगमन को देखते हुए पुलिस तैनात रही। ग्रामीणों और पुलिस का कहना था कि प्रतिनिधिमंडल के 15 सदस्य के अलावा लोग नहीं जाना चाहिए। जबकि सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ काफी संख्या में भीड़ थी।

sp2

उधर ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया। हालांकि महिलाओं को जाने दिया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद अफजाल अंसारी, सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा, जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह और सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव समेत 15 लोग शामिल हैं। सपा प्रतिनिधिमंडल के आने से पहले ग्रामीणों ने इंटरनेट मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे एक युवक की ग्रामीणों ने पिटाई के दी। इससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं दोपहर होते ही मौके पर बवाल बढ़ने लगा और लोगों ने पथराव शुरू कर द‍िया। इस दौरान करंडा थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।