Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में मार्कंडेय महादेव जा रहे तीन दोस्तों की बाइक ट्रक से भिड़ी, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

    By Shivanand RaiEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:09 PM (IST)

    गाजीपुर में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर बाइक और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों युवक जलाभिषेक के लिए ...और पढ़ें

    गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: मार्कंडेय महादेव जा रहे दो युवकों की मौत, एक घायल।

    गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: मार्कंडेय महादेव जा रहे दो युवकों की मौत, एक घायल।

    HighLights

    1. गाजीपुर में फोरलेन पर बाइक-ट्रक टक्कर, दो युवकों की मौत।

    2. मार्कंडेय महादेव जलाभिषेक के लिए जा रहे थे तीनों।

    3. मृतकों में एक की पत्नी गर्भवती, दूसरे की बेटी नवजात।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर औड़िहार गांव के पास रविवार की मध्य रात के बाद हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों जलाभिषेक के लिए मार्कण्डेय महादेव जा रहे थे।

    खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव निवासी लालू यादव (25) पुत्र संजय यादव, आकाश यादव (25) पुत्र सुनील यादव तथा राजू यादव (27) पुत्र फूलचंद यादव एक ही बाइक से मार्कंडेय महादेव धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। औड़िहार के पास फोरलेन हाईवे पर टर्न लेते समय उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजू यादव और आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लालू यादव की प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे वाराणसी के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

    गर्भवती पत्नी को छोड़ गया आकाश

    मृतक आकाश यादव तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई संतोष यादव और मकनू यादव हैं। आकाश की शादी करीब तीन वर्ष पहले आरती से हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है और कुछ माह बाद प्रसव होना है। आकाश खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    10 दिन पहले बना थी बेटी का पिता

    खबरें और भी

    मृतक राजू यादव (27) मुंबई में मजदूरी करता था। वह दो सप्ताह पहले गर्भवती पत्नी के प्रसव के लिए घर आया था। राजू एक बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब 10 दिन पहले ही उसकी पत्नी प्रीति ने तीन वर्षीय पुत्र आरव के बाद एक पुत्री को जन्म दिया था। हादसे के बाद पत्नी प्रीति, मां कुसुम देवी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    ट्रक व चालक पुलिस हिरासत में
    कोतवाल प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।