गाजीपुर में शुरू हुआ पीपा पुल की मरम्मत का कार्य, दो दिन बाद बहाल होगा आवागमन
गाजीपुर में फिरोजपुर-बारा के बीच गंगा नदी पर 29 अप्रैल को आंधी से क्षतिग्रस्त हुए पीपा पुल की मरम्मत शुरू हो गई है। यह पुल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बि ...और पढ़ें

पीपा पुल की मरम्मत का कार्य शुरू।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर)। फिरोजपुर-बारा (कारोवीर) के बीच गंगा नदी पर बना पीपा पुल 29 अप्रैल को आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद से बंद पड़ा है। हालांकि अब मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। आवागमन बहाल होने में दो दिन का समय और लग सकता है। विभाग की ओर से मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
तेज आंधी के दौरान 99 में से 88 पीपे के नट-बोल्ट टूट जाने से वे अलग होकर गंगा किनारे जा लगे थे। इनमें से एक पीपा डूब गया, जिसके स्थान पर रामपुर से नया पीपा मंगाकर जोड़ा गया है। जेसीबी मशीन और नाव की मदद से सभी पीपों को पुनः जोड़ने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
यह पुल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हैदरिया से बिहार जाने का सबसे नजदीकी मार्ग है। इसके बंद होने से बिहार के लोगों को लखनऊ, आजमगढ़ और मऊ जाने में अधिक समय और धन खर्च करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बारा क्षेत्र के उन किसानों को हो रही है, जो गंगा पार कर फिरोजपुर की ओर पशुओं के साथ रहते हैं या खेती के लिए दिन में कई बार नदी पार करते हैं।
इसके अलावा रोजाना नौकरी और मजदूरी के लिए आने-जाने वालों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सहायक अभियंता रामवीर सिंह और अवर अभियंता रवि प्रकाश यादव मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। लगभग 26 श्रमिकों को लगाकर कार्य तेजी से कराया जा रहा है। रविवार को भी मरम्मत जारी रही, लेकिन आवागमन शुरू नहीं हो सका।
खबरें और भी
सहायक अभियंता ने बताया कि रेलिंग समेत सभी आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद सोमवार की शाम या मंगलवार तक पुल पर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य पूरी तरह पूरा होने के बाद ही पैदल, दोपहिया और चारपहिया सभी वाहनों का आवागमन एक साथ शुरू किया जाएगा।
मेरा डेरा गंगा उस पार फिरोजपुर की तरफ है। खेतीबारी आदि कार्य के लिए दिन में कई बार आवागमन करना पड़ता है। पीपा पुल बंद होने से परेशानी हो रही है। -मु. शाहिद जमील खां उर्फ सोनू, बारा।
मेरा पैतृक गांव बारा है, लेकिन गंगा उस पार खेत होने के कारण कृषि कार्य के लिए प्रतिदिन गंगा पर आवागमन करना पड़ता है। पीपा पुल बंद होने से काफी दिक्कत हो रही है। -मु. अरशद खां, बारा।
मैं बारा का रहने वाला किसान हूं। पीपापुल बंद होने से काफी परेशानी हो रही है। इससे खेती किसानी भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से मांग है कि शीघ्र ही मरम्मत काया जाये। -मु. इश्तियाक खां।
बारा।मैं फिरोजपुर का रहने वाला हूं। गंगा पार बिहार के चौसा पावर प्लांट में काम करता हूं। मुझे प्रतिदिन गंगा पार कर नौकरी पर जाना पड़ता है। पीपा पुल बंद होने से नाव अथवा बक्सर से होकर जाना पड़ता है। -विवेक कुमार राय, फिरोजपुर।