Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghazipur News: हाइड्रा से कुचलकर किसान की मौत के बाद बवाल, रास्ता जाम व पुलिस से हाथापाई

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 12:30 PM (IST)

    गाजीपुर में सोमवार शाम को भुतहियाताड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास हाइड्रा से कुचलकर 50 वर्षीय किसान सुंदर बिंद की दुखद मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्राम ...और पढ़ें

    Ghazipur News: हाइड्रा से कुचलकर किसान की मौत के बाद बवाल।
    Ghazipur News: हाइड्रा से कुचलकर किसान की मौत के बाद बवाल।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। नगर के भुतहियाताड़ रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार की शाम करीब पांच बजे हाइड्रा से कुचलकर बिरहीमाबाद सोहिलापुर गांव निवासी 50 वर्षीय किसान सुंदर बिंद की मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव रखकर जाम कर दिया। 

    मामले की जानकारी होने पर एसडीएम मनोज पाठक, सीओ शेखर सेंगर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किए लेकिन वे नहीं माने। करीब साढ़े छह बजे पुलिस जबरिया शव उठाने लगी तो ग्रामीण भिड़ गए और जमकर हंगामा किए। 

    इस दौरान महिलाएं, युवकों व पुलिस ने जमकर हाथापाई हुई। किसी तरह भीड़ को काबू में करने के बाद पुलिस शव के साथ ही दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली गई।