Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:57 PM (IST)

    लोनी के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। प ...और पढ़ें

    निजी अस्पताल में हंगामा के बाद स्वजन को समझाती पुलिस व मृतक रोशनी की फाइल फोटो।

    निजी अस्पताल में हंगामा के बाद स्वजन को समझाती पुलिस व मृतक रोशनी की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. लोनी के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत।

    2. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में तोड़फोड़ की।

    3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर परिजनों को शांत कराया, कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। प्रसव के बाद लोनी के निजी अस्पताल में शनिवार देर शाम महिला की मौत हो गई। डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजन ने जमकर हंगामा काटा और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

    हंगामा देख डाक्टर अस्पताल से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किसी तरह शांत कराया। स्वजन ने नवजात को दूसरे निजी अस्पताल की नर्सरी में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    नवादा बागपत निवासी सतीश ने बताया कि चार दिन पूर्व पत्नी रोशनी (21) को लोनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार दोपहर आपरेशन से रोशनी ने बच्चे को जन्म दिया।

    आपरेशन के बाद हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने नवजात शिशु को लोनी अस्पताल में और महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोशनी की पहली डिलीवरी थी। शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी।

    महिला की मौत से लोगों का गुस्सा फूटा 

    प्रदर्शनकारियों ने बताया कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए स्वजन और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

    गुस्साए स्वजन ने अस्पताल में तोड़फोड शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित स्वजन ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संस्थागत प्रसव की कम दर पर धनबाद डीसी सख्त, 4 प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों का वेतन रोका गया

    यह भी पढ़ें- SGPGI लखनऊ में प्रसव के तुरंत बाद सफल हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट, मां और नवजात को मिला नया जीवन