विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में एनकाउंटर, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Published: Sun, 16 Aug 2026 09:25 AM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पैर में गोली लगी ...और पढ़ें

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार। फोटो - AI जनरेटेड

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार। फोटो - AI जनरेटेड

HighLights

  1. इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाश पकड़े।

  2. बदमाशों के पैर में गोली लगी, उपचार के बाद जेल।

  3. चोरी की बाइक, तमंचे और चांदी की टिक्की बरामद।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, चांदी की टिक्की और चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों बदमाशों के पैर मे गोली लगी है। पुलिस ने उपचार के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम 5/6 की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक तेजी से कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दी। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी पर आरोपियों को पकड़ लिया।

तमंचे और कारतूस बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साहिबाबाद निवासी साहिर उर्फ शाहनूर और दिल्ली सुंदर नगरी निकासी करण उर्फ काला बताए। दोनों के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें- जेवर में पुलिस मुठभेड़, घर में घुसकर गोलीबारी करने वाला मुख्य आरोपी बंटी उर्फ मलिंगा गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी और चेन स्नेचिंग करते थे। बरामद बाइक को दिल्ली से चोरी किया था।