Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोदीनगर में दो कांवड़ियों के लिए देवदूत बने SDRF जवान, जान पर खेलकर बचाई जान

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:32 AM (GMT+05:30)

    एसडीआरएफ के जवानों ने मुरादनगर की गंगनहर में डूब रहे दो कांवड़ियों पवन सिंह और गोपाल शर्मा को बचाकर देवदूत का काम किया। कांवड़ मेले के दौरान तैनात जवा ...और पढ़ें

    नहर में बहते कांवड़िये को बचाते एसडीआरएफ के जवान l जागरण

    नहर में बहते कांवड़िये को बचाते एसडीआरएफ के जवान l जागरण

    HighLights

    1. एसडीआरएफ जवानों ने गंगनहर में दो कांवड़ियों को बचाया।

    2. विपिन कुमार और अमित अवस्थी ने बहादुरी से जान बचाई।

    3. बचाए गए कांवड़ियों ने जवानों का आभार व्यक्त किया।

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। गंगनहर में नहाने के दौरान डूबते दो कांवड़ियों के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत साबित हुए। एसडीआएफ के दो जवानों ने नहर में डूबते कांवड़ियों को तैरकर बाहर निकाला। बचाए गए दोनों कांवड़ियों ने एसडीआरएफ के प्रति आभार प्रकट किया।

    कांवड़ मेले के के दौरान किसी संभावित हादसे से बचने के लिए स्थानीय गोताखोंरों, एनडीआरएफ के फ्लड टीम के अलावा राज्य आपदा मोचन बल ( एसडीआरफ ) की एफ दल की तृतीय टीम को तैनात किया गया है। शनिवार सुबह दिल्ली के शाहाबाद क्षेत्र के रहने वाले पवन सिंह कांवड़ लाने के दौरान विश्रााम करते समय नहर में नहाने लगे। गहरे पानी के जाने के चलते पवन डूबने लगा।

    युवक को डूबते देखकर वहां तैनात एसडीआरएफ के जवान विपिन कुमार और अमित अवस्थी ने तत्परता दिखाते हुए मोटरबोट लेकर डूबते कांवड़िये के पास पहुंचे और नहर सकुशल नहर बाहर निकाला। हादसे के कुछ घंटों बाद दिल्ली के खजूरी क्षेत्र का रहने वाला कांवड़िया गोपाल शर्मा भी नहर में डूबने लगा।

    उस समय दोनों जवान मोटरबोट से दूर थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए दोनों नहर में कूद गए और तैरते हुए युवक के पास पहुंच गए। दोनों ने तैरते हुए युवक को नहर से बाहर निकाला। बचाए गए दोनों युवकों ने एसडीआएफ के जवानों के प्रति आभार प्रकट किया।

    खबरें और भी

    इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों के अलावा पुलिसकर्मियों ने भी दोनों जवानों के साहस की सराहना की। गौरतलब है कि एसडीआरफ के दोनों आरक्षी अभी तक 12 से अधिक लोगों की जान बचा चुके हैं। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि गंगनहर घाट पर तैनात सभी सुरक्षाबल सराहनीय काम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'सनातन में महिलाओं को सच्चा सम्मान', मोदीनगर में बुर्का पहन कांवड़ ला रहीं मुस्लिम महिलाओं का फूलों से स्वागत