विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में पुलिस चौकी के सामने लगे मोबाइल टावर से उपकरण चोरी, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

By Edited By: Nitin Yadav
Updated: Sat, 02 Sep 2023 02:42 PM (IST)

Ghaziabad News साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की शनि चौक पुलिस चौकी के सामने चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने एक मोबाइल नेटवर्क सेवा प्र ...और पढ़ें

गाजियाबाद में पुलिस चौकी के सामने लगे मोबाइल टावर से उपकरण चोरी।
गाजियाबाद में पुलिस चौकी के सामने लगे मोबाइल टावर से उपकरण चोरी।

HighLights

  1. गाजियाबाद में पुलिस चौकी के सामने लगे मोबाइल टावर से उपकरण चोरी
  2. मामले की जांच में जुटी पुलिस

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की शनि चौक पुलिस चौकी के सामने चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने एक मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदान करने वाली कंपनी के टावर से उपकरण चोरी कर लिए। नेटवर्क सेवा टॉप होने पर इंजीनियर पहुंचे तो पता चला। साहिबाबाद कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मोबाइल टावर की देखरेख करने वाली कंपनी के हर्ष ने बताया कि साहिबाबाद के लाजपत नगर में अचानक मोबाइल नेटवर्क बंद हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यहां लगने वाला एक उपकरण चोरी हो गया है।

इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी। फिर साहिबाबाद कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी के पास भी लोग सुरक्षित नहीं है। लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।