Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Accident: मोहन नगर में ट्रक की टक्कर से दिल्ली की महिला अफसर की मौत, पैदल जाने के दौरान हुआ हादसा

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 09:05 AM (IST)

    गाजियाबाद के मोहन नगर चौराहे पर एक दुखद घटना में दिल्ली फोरेंसिक विभाग की एक महिला अधिकारी की ट्रक से टक्कर लगने से मौत हो गई। वह अपने पिता के दस्तावे ...और पढ़ें

    माेहन नगर में इसी जगह हुआ था सड़क हादसा। फोटो- जागरण
    माेहन नगर में इसी जगह हुआ था सड़क हादसा। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. मोहन नगर में महिला अफसर की दर्दनाक मौत |
    2. दिल्ली फोरेंसिक विभाग में थीं कार्यरत |
    3. ट्रक चालक हिरासत में, जांच जारी |

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहन नगर में पैदल जा रही है दिल्ली की सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर फोरेंसिक विभाग की महिला कर्मी को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान वह पिता के दस्तावेज लेकर अस्पताल जा रही हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, दीपिका की शादी आगरा के कमला नगर के तनुज दुआ से हुई थी। लाजपतनगर में उनका मायका है। वह दिल्ली रोहिणी स्थित फोरेंसिक विभाग में बतौर सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं।

    मोहन नगर चौराहे के पास हुआ हादसा

    कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थीं। सोमवार को वह अपने पिता महेश कुमार की आंखों के इलाज से जुड़े दस्तावेज लेकर वैशाली स्थित निजी अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थीं। मोहन नगर चौराहे के पास वह पैदल जा रही थीं।

    तभी सामने से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृृतका पहचान कर स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

    हादसे के बाद लगा जाम

    मोहन नगर चौराहा व्यस्त चौराहों में शामिल है। सोमवार का दिन होने के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक था। हादसे के बाद वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने ट्रक को हटवाया, यातायात सुचारु कराया। इसके बाद लोगों को राहत मिली।

    खबरें और भी

    सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है, लिखित शिकायत लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई की जा रही है।