विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव समेत सात पदों पर चुनाव आज; देर शाम तक आएंगे नतीजे

Updated: Fri, 19 Jul 2024 08:20 AM (IST)

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव समेत कुल सात पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए वोट डाला जाएगा। वोटिंग की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक ...और पढ़ें

गाजियाबाद में बार एसोसिएशन का आज होगा चुनाव।
गाजियाबाद में बार एसोसिएशन का आज होगा चुनाव।

HighLights

  1. सात पदों पर 30 प्रत्याशी हैं चुनावी मदान में।
  2. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान।
  3. आज देर रात तक आएंगे चुनाव के नतीजे।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। ( Ghaziabad Bar Association Elections today Hindi) गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव समेत सात पदों पर चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से पंजीकृत अधिवक्ता मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए चार व सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।

शाम पांच बजे मतदान समाप्ति पर मतगणना शुरू

शाम पांच बजे मतदान समाप्ति पर मतगणना शुरू होगी। देर रात तक चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। बार अध्यक्ष राकेश त्यागी ने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे बार उपाध्यक्ष मृदुला त्यागी राय को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया है।

बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान मतदान करते अधिवक्ता एवं अपने प्रत्याशी का प्रचार करते हुए

चुनाव संयोजक स्नेह त्यागी ने बताया कि बार एसोसिएशन में 2,414 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। बार एसोसिएशन में कुल नौ पद हैं। इनमें से वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के पांच-पांच सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर रविंद्र शर्मा, मुकेश कुमार सिद्धार्थ, राजीव कुमार गुर्जर, संगीता, अनिल कुमार व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अंकित मित्तल, दीपांशु, देवेंद्र कुमार, कुलदीप चौधरी, संदीप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

इन पदों के लिए ये प्रत्याशी हैं मैदान में

अध्यक्ष पद : योगेंद्र कौशिक, दीपक शर्मा, बालचंद्र बंसल, सूरज पाल सिंह सिशोदिया

सचिव पद : वरुण त्यागी, हरेंद्र गौतम, अमित नेहरा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद : आदेश कुमार गर्ग, डा. शबनम खान, पंकज श्रीवास्तव, अशोक कुमार त्यागी, विनोद कुमार शर्मा, संजीव कुमार उपाध्याय, अभय कुमार हजेला

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद : आदेश कुमार, कपिल त्यागी, मोनू कुमार सेठी,अमित अधाना, यश शर्मा

सह-सचिव प्रशासन पद : सुनील कुमार, सोनिका सिंह, अतुल अग्रवाल

सह-सचिव पुस्तकालय पद : राजेंद्र कुमार गौतम, कमल किशोर

कोषाध्यक्ष पद : खुशनुमा परवीन, संजीव कुमार, सचिन गुप्ता,जोगेंद्र कुमार शर्मा, संजय कुमार कश्यप, सचिन कुमार

यह भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा यात्रा को देखते 300 बसों का होगा डायवर्जन, अंतिम रूट मैप तैयार; 50 हजार यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर