विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक! 24 घंटे में 19 बच्चों समेत 183 लोगों को बनाया शिकार, 386 लोगों ने वैक्सीन की डोज

By Madan PanchalEdited By: Nitin Yadav
Updated: Sun, 15 Oct 2023 09:24 AM (IST)

गाजियाबाद में सुबह टहलते वक्त आवारा कुत्ते ने काट लिया। पैर में गहरा घाव होने के बाद अन्य लोगों ने सहारा देकर 65 वर्षीय रामसिंह को संजयनगर स्थित संयुक ...और पढ़ें

गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक! 24 घंटे में 19 बच्चों समेत 183 लोगों को बनाया शिकार।
गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक! 24 घंटे में 19 बच्चों समेत 183 लोगों को बनाया शिकार।

HighLights

  1. गाजियाबाद में बढ़ता जा रहा है आवारा कुत्तों का आतंक
  2. 24 घंटे में 183 लोगों को ने बनाया शिकार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सदरपुर के रहने वाले रामसिंह को सुबह टहलते वक्त आवारा कुत्ते ने काट लिया। पैर में गहरा घाव होने के बाद अन्य लोगों ने सहारा देकर 65 वर्षीय रामसिंह को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। तुरंत एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई गई।

शनिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे में आवारा और पालतू कुत्तों ने 19 बच्चों समेत 183 लोगों को काटा है। इनमें 22 बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा 386 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी व तीसरी डोज लगवाई है ।

पांच दिन की बची है एंटी रेबीज वैक्सीन: CMS

जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि

एंटी रेबीज वैक्सीन की वायल अगले पांच दिन के लिए बची हुई है। शासन को पत्र भेजकर एंटी रेबीज वैक्सीन की अतिरिक्त वायल मंगवाई गईं हैं। एक वायल में पांच लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है।

इन इलाकों में ज्यादा है कुत्तों का आतंक

विजयनगर, नंदग्राम, मोरटा, लालकुआं, शिब्बनपुरा और पटेलनगर क्षेत्र में सबसे अधिक लोगों को आवारा कुत्ते काट रहे हैं। स्कूल जाते समय बच्चों को और दूध लेने जाते समय महिलाओं व पुरूषों पर कुत्ते हमला करते हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi High Court: 'दुख है कि मैं केंद्रीय विद्यालय का छात्र रहा', मूक-बधिर को आरक्षण से बाहर करने पर बोले जज

गाजियाबाद में कहां कितने लोगों ने लगवाई ARV

अस्पताल नए केस पुराने केस
जिला एमएमजी अस्पताल 68 53
संयुक्त अस्पताल 22 117
CHC डासना 13 21
CHC मुरादनगर 15 18
CHC मोदीनगर 21 23
CHC लोनी 19 26
CHC भोजपुर 11 19
संयुक्त अस्पताल लोनी 14 31

यह भी पढ़ें: Ghaziabad Traffic: त्योहारी सीजन में नहीं मिलेगी जाम से निजात, शहर के इन बाजारों में दिनभर रहता है ट्रैफिक