विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, रशीद अली गेट पर हनुमान चालीसा पाठ का एलान

Published: Sun, 06 Sep 2026 06:06 PM (IST)

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर।

संवाद सहयोग, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

परमहंस विहार कालोनी निवासी ललित ने बताया कि लोनी में ही रहने वाले हाजी सलमान नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इसमें विधायक नंदकिशोर गुर्जर को आपत्तिजनक बातें कहते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वीडियो में विधायक पर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उनके समर्थकों में रोष है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में आरोपी ने भड़काऊ भाषा का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। प्रभारी एसीपी अंकुर विहार राम किशन ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच कराई जा रही है।

राशीद अली गेट क्षेत्र में करेंगे हिंदू चालीसा का पाठ

लोनी थाना क्षेत्र के रशीद अली गेट में दो पक्षों के बीच सड़क से कार हटाने को लेकर हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठन के पदाधिकारी की ओर से आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर लोनी विधायक व हिंदू संगठन के पदाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कही गईं। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर राशिद अली गेट के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की है। पुलिस प्रशासन ने लोनी का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।