सूर्या हत्याकांड: पीड़ित परिवार की मदद करने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के पीड़ित परिवार की मदद करने पर हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली है। ...और पढ़ें

HighLights
हिन्दू रक्षा दल अध्यक्ष को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी।
सूर्या हत्याकांड के पीड़ित परिवार की मदद करने पर मिली धमकी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन हुए सूर्या हत्याकांड के बाद उनके परिवार की मदद करने वाले हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। दल के पदाधिकारियों ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दू रक्षा दल के खोड़ा अध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि सूर्या की हत्या के बाद वह लगातार पीड़ित परिवार के साथ रहे। उन्होंने और उनके साथियों ने परिवार की सुरक्षा और अन्य चीजों का ध्यान रखा।
सोशल मीडिया पर मिली धमकी
कुछ लोगों को उनका पीड़ित परिवार का साथ देना अच्छा नहीं लगा। पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म के यूसुफ अकाउंट से उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं।
आरोपित ने उनके स्वजन को मारने की धमकी दी। उन्होंने स्वयं और स्वजन की जान को खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट को चेक किया जा रहा है। जल्द वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।