Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडन बैराज पर गंगाजल पाइपलाइन की मरम्मत शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:32 PM (IST)

    नगर निगम ने हिंडन बैराज ब्रिज से सटी गंगाजल लाइन में लीकेज की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

    पाइपलाइन लीकेज की हो रही मरम्मत।

    पाइपलाइन लीकेज की हो रही मरम्मत।

    HighLights

    1. हिंडन बैराज ब्रिज पर गंगाजल लाइन की मरम्मत शुरू।

    2. कई महीनों से हो रहे लीकेज से पेयजल आपूर्ति बाधित।

    3. मरम्मत कार्य एक-दो दिन में पूरा होने की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन बैराज ब्रिज से सटकर जा रही गंगाजल लाइन में लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।

    पिछले कई महीने से पाइपलाइन से पेयजल लीक होकर हरनंदी नदी में गिर रहा था। इसके लिए बैराज के नीचे पाइपलाइन को निगम अधिकारियों ने खुलवाया है, जिससे दो दिन से बैराज के नीचे पानी भरा हुआ है।

    जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि ब्रिज से लगी हुई पाइपलाइन से काफी समय से लीकेज हो रही थी। इससे आगे के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में भी समस्या आ रही थी।

    अब शुरू हुआ काम

    पाइपलाइन की मरम्मत का काम अब शुरू कराया गया है, जो एक या दो दिन में पूरा हो जाएगा। बैराज के नीचे पाइपलाइन से डिवाटरिंग कराई जा रही है, जिससे मरम्मत के समय ब्रिज से लगी पाइपलाइन में पानी का प्रेशर न हो।

    उन्होंने बताया कि मरम्मत काम पूरा होने पर लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। इससे एक दिन पहले बैराज के नीचे पानी भरने की शिकायत निगम अधिकारियों से लोगों ने की थी।