Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडन एयरपोर्ट से पहली बार मुंद्रा के लिए शुरू हुई उड़ान, वेस्ट यूपी के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार; चेक करें शेड्यूल

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 08:21 PM (IST)

    हिंडन एयरपोर्ट से गुजरात के औद्योगिक शहर मुंद्रा के लिए सीधी उड़ान सेवा मंगलवार से शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

    सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. हिंडन एयरपोर्ट से मुंद्रा के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू।

    2. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को मिलेगा सीधा लाभ।

    3. उड़ानें सप्ताह में तीन दिन संचालित होंगी: मंगल, गुरु, शनि।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से गुजरात के मुंद्रा के लिए उड़ान मंगलवार से शुरू हुई। पहली उड़ान दोपहर 3.45 पर हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंची और 4.15 बजे फ्लाइट मुंद्रा को गई।

    इसके बाद अब हिंडन एयरपोर्ट से नौ शहरों की उड़ान हो जाएगी। औद्योगिक शहर होने के कारण मुंद्रा के लिए उड़ान शुरू होने से लोगों के साथ इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को भी लाभ मिलेगा।

    एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. चिल्का महेश ने बताया कि पहली उड़ान मंगलवार को पहुंची। अभी तक मुंद्रा एयरपोर्ट के आपरेशनल न हाेने के कारण उड़ान शुरू नहीं हो पा रही थी लेकिन स्टार एयर को अनुमति मिलने के बाद उड़ान शुरू हो गई है।

    मुंद्रा गुजरात के कच्छ में है और मुंद्रा औद्याेगिक शहर है। मुंद्रा के लिए उड़ान शुरू होने से लोगों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

    तीन दिन होगी उड़ान

    डॉ. चिल्का महेश ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट से मुंद्रा के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान होगी। हिंडन एयरपोर्ट पर दोपहर 3.45 पर मुंद्रा से फ्लाइट आएगी और शाम 4.15 पर मुंद्रा के लिए फ्लाइट जाएगी।

    यह भी पढ़ें- हिंडन एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी उड़ानों की संख्या, एटीसी में अपने कर्मचारी तैनात करेगा प्राधिकरण