गाजियाबाद: वायु सेना प्रमुख ने की जवानों के पराक्रम की सराहना, हिंडन एयरबेस पर एयरफोर्स डे की शानदार परेड
गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर भव्य परेड का आयोजन हुआ। वायु ...और पढ़ें
HighLights
हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर वायु सेना दिवस समारोह।
94वें एयरफोर्स डे परेड का भव्य आयोजन।
वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने ली सलामी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
वहीं, स्थापना दिवस समारोह के दौरान 94वें एयरफोर्स डे परेड की शुरुआत हुई, जिसमें वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने परेड की सलामी ली और जवानों के पराक्रम व अनुशासन की सराहना की।

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मुख्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, वायु सेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख, रक्षा मंत्री और कई अन्य वरिष्ठ वीवीआईपी मौजूद रहें।
संयुक्त सेना बैंड का नेतृत्व वारंट ऑफिसर संजय कुमार तिवारी ने किया। परेड कमांडर ग्रुप कैप्टन मनीष शर्मा रहें, जबकि निशान टोली की कमान मानस चौधरी के हाथों में रही।
इस दौरान एमआई-17 (Mi-17 के तीन हेलीकॉप्टरों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर आसमान में उड़ान भरी, जिसके बाद परेड राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस बार अलग से एयर शो का आयोजन नहीं किया जा रहा है, लेकिन रोमांचक फ्लाईपास्ट और अलग-अलग विमानों के हैरतअंगेज हवाई करतबों के माध्यम से वायु सेना ने अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया।
मेडल देकर किया सम्मानित
देश की रक्षा में शानदार काम करने वाले वायु सेना के जवानों को 'युद्ध सेवा मेडल' और 'वायु सेना मेडल' देकर सम्मानित किया गया।
यह स्थापना दिवस वायु सेना के गौरवशाली इतिहास को याद करने और बदलती तकनीक के साथ देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने के संकल्प का प्रतीक है।
