Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रील बनाने निर्माणाधीन इमारत में पहुंचा 17 वर्षीय किशोर, सुरक्षा गार्ड की गोली लगने से मौत

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:20 AM (IST)

    साहिबाबाद के अर्थला में एक निर्माणाधीन इमारत में रील बनाने गए 17 वर्षीय किशोर समीर को सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    साहिबाबाद के अर्थला में एक निर्माणाधीन इमारत में रील बनाने गए 17 वर्षीय किशोर समीर को सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी

    साहिबाबाद के अर्थला में एक निर्माणाधीन इमारत में रील बनाने गए 17 वर्षीय किशोर समीर को सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी

    HighLights

    1. निर्माणाधीन इमारत में रील बनाने गए किशोर को गोली लगी।

    2. सुरक्षा गार्ड ने गोली मारी, किशोर की अस्पताल में मौत।

    3. गार्ड हिरासत में, परिवार ने मारपीट का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। थाना क्षेत्र में अर्थला स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में रील बनाने गए किशोर को सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी। किशोर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के स्वजन ने किशोर के रील बनाने के लिए इमारत में जाने की बात कही है।

    वहीं, सुरक्षा गार्ड ने किशोर समेत कुछ युवकों पर सरिया चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

    अर्थला नीलमणी कालोनी में नबी मोहम्मद परिवार के साथ रहे हैं। उनका बेटा समीर (17) लखनऊ में वेल्डिंग का काम सीखता था। सावन मास के कारण वेल्डिंग का काम कम चल रहा था। इस कारण ठेकेदार ने उन्हें छुट्टी दे दी थी। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह रील बनाने के लिए पास की निर्माणाधीन इमारत में चला गया।

    जहां सुरक्षा गार्ड ने उनपर गोली चल दी, गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक कब्जे में ले ली।

    एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सुरक्षा गार्डन ने किशोर के इमारत से लोहा चोरी करके ले जाने की बात कही है। उसने किशोर को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। उसने डराने के उद्देश्य से गोली चला दी। गोली किशोर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। स्वजन ने मारपीट का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मारपीट व अन्य चोट की जानकारी हो जाएगी। स्वजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    भाई ने लगाया मारपीट का आरोप 

    समीर के बड़े भाई यूसुफ चिकन शाप पर काम करते थे। सावन मास के कारण दुकान बंद है। फिलहाल वह बाइक टैक्सी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले समीर को नया मोबाइल दिलवाया था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह टैक्सी चलाकर घर जा रहे थे।

    इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले किशोर ने समीर को गोली मारने की जानकारी दी। वह अपने ताऊ के बेटे फहीम के साथ माैके पर पहुंचे। आरोप है कि चार युवक छोटे भाई को पीट रहे थे। उनके शोर मचाने पर युवक भाई को गोली मारकर भाग गए। समीर के शरीर पर कोई जगह चोट के निशान थे।

    तीन भाइयों में मंझला था समीर 

    मृतक के पिता नबी अहमद आटो चालक हैं। उनके तीन बेटे थे। बड़ा बेटा यूसुफ बाइक टैक्सी चलाता है। मंझला बेटा समीर लखनऊ में वेल्डिंग का काम सीख रहा था जबकि छोटा बेटा अर्शिल कक्षा आठ का छात्र है। घटना से स्वजन और कालोनी के लोगों में गुस्सा है। स्वजन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    मोबाइल में मिली वीडियो 

    यूसुफ ने बताया कि छोटे भाई को रील बनाने का शाैक था। वह नया मोबाइल लेकर रील बनाने के लिए निर्माणाधीन इमारत में गया था। उसके मोबाइल में निर्माणाधीन इमारत में बनाई गई रील मिली हैं।

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में राजस्व सेवाओं की सुस्ती पर सख्ती, लंबित म्यूटेशन-डिमार्केशन मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश