Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में भाभी ने ननद का अश्लील वीडियो बनाया, फिर मांगी एक करोड़ की फिरौती; पुलिस ने दर्ज किया केस

    By Vinit Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Fri, 30 Jan 2026 06:27 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद के कविनगर में एक महिला ने अपनी भाभी पर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, भाभी ने नहाते समय चुपके से ...और पढ़ें

    गाजियाबाद के कविनगर में एक महिला ने अपनी भाभी पर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सांकेतिक तस्वीर

    गाजियाबाद के कविनगर में एक महिला ने अपनी भाभी पर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने ननद-भाभी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। कविनगर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी भाभी पर आरोप लगाया है कि उसने चुपके से उसके अश्लील वीडियो बनाए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता के मुताबिक, उसके भाई ने 2022 में बिजनौर की एक महिला से शादी की थी। उसका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी भाभी का व्यवहार बदल गया और वह परिवार वालों को गालियां देने लगी और मारपीट करने लगी।

    पीड़िता का आरोप है कि जब वह नहाने के बाद अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी, तो उसकी भाभी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। आरोपी महिला अब इस वीडियो के जरिए पीड़िता और उसके परिवार को ब्लैकमेल कर रही है।

    आरोप है कि वह वीडियो डिलीट करने के बदले एक करोड़ रुपये और एक फ्लैट अपने नाम करवाने की मांग कर रही है। वह कथित तौर पर पीड़िता के भाई पर भी दबाव डाल रही है कि वह अपनी मां और बहन को घर से निकाल दे।

    खबरें और भी