गाजियाबाद संपूर्ण समाधान दिवस पर 53 में से सिर्फ 8 शिकायतों का हुआ निपटारा
गाजियाबाद में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें मिलीं, जिनमें से केवल 8 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जमीन विवाद, पुलिस और बिजली से जुड़ी अधि ...और पढ़ें
-1782009711187_m.webp)
HighLights
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें दर्ज हुईं
मौके पर केवल आठ शिकायतों का ही निस्तारण हुआ
जमीन विवाद, धमकी और संपत्ति के मामले प्रमुख रहे
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। तहसील सदर की ओर से तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को नेहरू नगर स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस दौरान कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से महज आठ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका है। अन्य फरियादियों को जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है।
एडीएम एलए अवनीश सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें जमीन पर कब्जा करने, जमीन के बंटवारे, पुलिस, विद्युत, नगर निगम व जीडीए से संबंधित रहीं। जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है, उनका जल्द ही निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास शिकायतें भेजी गई हैं। सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा।
मामला एक - पिता व बेटी को धमकी देने का आरोप
वेव सिटी थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी से एक युवक ने छेड़खानी की । इस मामले में उन्होंने वेव सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि जब वह बेटी के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट गए तो वहां पर आरोपित मिला और उसने पीड़िता व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपित द्वारा इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करके भी पीड़ित परिवार को धमकी दी जाती है।
मामला दो : पति की मृत्यु के बाद संपत्ति में हिस्सा न देने का आरोप
सुभाष नगर में रहने वाली महिला ब्रिजेश्वरी देवी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर बताया कि कोरोना काल में उनके पति की मृत्यु हो गई। महिला के सास - ससुर की भी मौत हो चुकी है।
खबरें और भी
आरोप है कि अब देवर व जेठ महिला व उसके बच्चों को घर से निकालने की धमकी देते हैं, उनके हिस्से की संपत्ति भी हड़पना चाहते हैं। महिला ने न्याय के लिए पूर्व में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की, इसके बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अब तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई है।