विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली-छठ पूजा पर गाजियाबाद स्टेशन की सुरक्षा सख्त, 100 अतिरिक्त जवान तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:52 AM (IST)

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

तैनात किए जाएंगे 100 अतिरिक्त जवान (AI-Image)

तैनात किए जाएंगे 100 अतिरिक्त जवान (AI-Image)

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दीपावली और छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का खाका खींच दिया है।

दीपावली और छठ पूजा पर 100 अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। वहीं स्टेशन पर तिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने से लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

आरपीएफ थाना प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि छठ पर्व और दीपावली के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाती है।

41 कैमरों के अलावा 30 अन्य कैमरे

आरपीएफ द्वारा स्टेशन पर पहले से स्थापित 41 कैमरों के अतिरिक्त 30 अतिरिक्त कैमरे अस्थायी रूप से लगाने की मांग की गई थी। जिसके बाद यह कैरमे बैगेज स्कैनर, फुट ओवर ब्रिज, टिकट घर और यार्ड जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने का आदेश हुआ है।

होल्डिंग एरिया बनने के बाद वहां आरपीएफ की हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। स्टेशन पर आने-जाने वाली गाड़ियों के डिस्प्ले को सही ढंग से प्रदर्शित करने, स्टेशन के बाहर मोबाइल शौचालय, स्नानघर व पानी का टैंकर लगा, स्टेशन के दोनों साइडों में यातायात को सुचारू व बाधामुक्ता करने हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात आदि की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।

5 नवंबर से 14 नवंबर तक होगी चेकिंग

आगजनी को रोकने हेतु फायर ब्रिगेड को भी पत्र लिखा गया है। जिससे छठ पूजा और दीवाली पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर तैनात रहे। अपराध रोकथाम के लिए यात्रियों को जागरूक करने हेतु बैनर तैयार कराए जा रहे हैं। चोरी, जेबकतरों और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए सादे कपड़ों में जवान तैनात रहेंगे।

पांच नवंबर से 14 नवंबर तक श्वान दस्ते से सघन चेकिंग कराई जाएगी। इसी अवधि के दौरान बीच-बीच में ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी

यह भी पढ़ें- दीपावली पर रेलवे का तोहफा: गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लखनऊ से भी मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें- स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल, प्रयागराज के अलावा कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी ठहराव