Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडन नहर रोड पर जगह-जगह गड्ढे, गाजियाबाद में प्रशासनिक लापरवाही से कांवड़ियों की डगर होगी कठिन 

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:59 AM (IST)

    कांवड़ यात्रा से पहले गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में जीटी रोड और हिंडन नहर रोड पर गड्ढे कांवड़ियों के लिए चुनौती बन सकते हैं। नगर निगम के मरम्म ...और पढ़ें

    एलिवेटेड रोड के नीच टूटी सड़क। जागरण

    एलिवेटेड रोड के नीच टूटी सड़क। जागरण

    HighLights

    1. गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में जीटी रोड, हिंडन नहर पर गड्ढे मौजूद।

    2. कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत के दावे अधूरे, खतरा बरकरार।

    3. खोड़ा नगर पालिका 600 मीटर सड़क बनाएगी, कांवड़ियों को सुविधा देगी।

    जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से सावन शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा से पहले नगर निगम ने कांवड़ मार्ग पर गड्ढों को भरने का दावा किया था। बावजूद इसके ट्रांस हिंडन क्षेत्र में अभी भी कई जगह गड्ढे हैं। इन गड्ढों से राह से गुजरना भी मुश्किल है। यहां हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की डगर कठिन हो सकती है। लेकिन जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।

    ट्रांस हिंडन क्षेत्र में हिंडन नहर रोड पर खोड़ा और वैशाली सेक्टर पांच और छह की पुलिया के पास, हिंडन बैराज बालाजी विहार और एलिवेटेड रोड के नीचे, जीटी रोड पर मोहननगर तिराहे के पास, लाजपत नगर, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन और राजेंद्र नगर के पास और दिल्ली वजीराबाद रोड पर जगह-जगह अभी भी गड्ढे हैं।

    Ncr Khabar (5)

    वैशाली सेक्टर- पांच व छह की पुलिया के पास हिंडन नहर रोड पर टूटी पड़ी सड़क। जागरण

    जीटी रोड पर हुए गड्ढे आए दिन हादसे का सबब बन रहे हैं। वर्षा के समय इन रास्तों से होकर गुजरना कांवड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वर्तमान में वर्षा भी हो रही है और सड़कों पर जलभराव के दौरान गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान इन गड्ढ़ों के कारण हादसे हो सकते हैं। इसको लेकर लोगों को पहले से ही डर सता रहा है।

    खोड़ा में नगर पालिका बनाएगी 600 मीटर सड़क

    कांवड़ यात्रा को लेकर खोड़ा नगर पालिका द्वारा करीब 600 मीटर सड़क बनाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर खोड़ा क्षेत्र में सड़क पर जहां भी गड्ढे हैं उनको भरा जाएगा। साथ ही करीब 600 मीटर सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए चिकित्सा बूथ, चेंजिंग रूम, पानी का टैंकर, मोबाइल टायलेट की सुविधा की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ट्यूबवेल कनेक्शन पर किसानों को बड़ी राहत, अब स्टोर में सामान नहीं तो एस्टीमेट में नहीं जुड़ेगी कीमत

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Highway पर मुजफ्फरनगर में आज रात 12 बजे से भारी वाहन बंद, 12 अगस्त तक का पूरा रूट प्‍लान

    कांवड़ मार्ग को दुरूस्त कराया जा रहा है। जहां-जहां गड्ढे हैं उनको भरा जा रहा है। जहां मार्ग बदहाल है उसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।


    -

    - एनके चौधरी, मुख्य अभियंता निर्माण विभाग नगर निगम