विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 85.80 लाख का नशीला कफ सिरप बरामद, 49,600 बोतलें जब्त; तीन गिरफ्तार

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:59 PM (IST)

साहिबाबाद में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 85.80 लाख रुपये मूल्य की 49,600 नशीली कफ सिरप की बोतलें बरामद ...और पढ़ें

बरामद की गईं कोडीन सिरप की 49,600 बोतलों की 310 पेटियों की कीमत 85.80 लाख रुपये बताई गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर

बरामद की गईं कोडीन सिरप की 49,600 बोतलों की 310 पेटियों की कीमत 85.80 लाख रुपये बताई गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. साहिबाबाद में 85.80 लाख का नशीला सिरप बरामद।

  2. पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत तीन आरोपित पकड़े।

  3. हिमाचल से बिहार तक फैला था अवैध सिरप का नेटवर्क।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने कोडीन सिरप की 49,600 बोतलें बरामद की हैं। साहिबाबाद के कसाना क्रेन कंपाउंड स्थित एक गोदाम में छिपाकर रखी गई थी बोतलें।

सिरप की 310 पेटियों की कीमत 85.80 लाख रुपये बताई गई है। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस कारोबार का नेटवर्क हिमाचल प्रदेश से दिल्ली होते हुए बिहार तक फैला हुआ है। मामले में दिल्ली के कारोबारी भोला की तलाश की जा रही है।