Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल: DCP सिटी ने 30 दारोगाओं को सौंपी नई जिम्मेदारी, 8 बने चौकी प्रभारी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:43 AM (IST)

    डीसीपी सिटी धवल जायवाल ने गाजियाबाद में 30 दारोगाओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं। इसमें दो चौकी प्रभारियों को हटाकर थाने भेजा गया है और आठ दारोगाओं को च ...और पढ़ें

    नया बस अड्डा चौकी और गोविंदपुरम चौकी प्रभारी को हटाया गया। (फाइल फोटो)

    नया बस अड्डा चौकी और गोविंदपुरम चौकी प्रभारी को हटाया गया। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. डीसीपी सिटी ने 30 दारोगाओं का किया तबादला।

    2. दो चौकी प्रभारियों को पद से हटाया गया।

    3. आठ दारोगाओं को नई चौकी की जिम्मेदारी मिली।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डीसीपी सिटी धवल जायवाल ने 30 दारोगाओं को नई जिम्मेदारी दी है। इनमें दो दारोगाओं को चौकी प्रभारी पद से हटाकर थाने भेजा गया है। नया बस अड्डा चौकी प्रभारी राहुल शर्मा को सिहानी गेट थाने भेजा गया है।

    इसके अलावा गोविंदपुरम चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को विजयनगर थाने में एसएसआइ बनाया गया है। डीसीपी सिटी के मुताबिक दारोगा ओमवीर सिंह को मोरटा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

    नीरज राठौर को गोविंदपुरम चौकी प्रभारी, आकाश तिवारी को नेहरू नगर चौकी प्रभारी, रवेंद्र कुमार को वर्द्धमानपुरम चौकी, दीपेश कुमार को जल निगम, विकास यादव को राजनगर सेक्टर-नौ, असद अली को क्रॉसिंग रिपब्लिक, आकाश कुमार को नया बस अड्डा चौकी, संजीव कुमार को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में एसएसआई बनाया गया है जबकि पवन कुमार को मधुबन बापूधाम थाने में एसएसआइ बनाया गया है। दारोगा राहुल वर्मा को मधुबन बापूधाम थाने के साइबर सेल भेजा गया है।

    दारोगा कुलदीप कुमार को कविनगर थाने, मंगल सिंह को नंदग्राम थाना, प्रवेश कुमार को सिहानी गेट थाने के साइबर सेल, देशपाल सिंह को विजयनगर थाना, फिरोज अख्तर को सिहानी गेट थाना, अखिलेश कुमार को क्रॉसिंग रिपब्लिक, विक्रांत पवार को कविनगर थाना, जितेंद्र कुमार को नंदग्राम थाना, सतेंद्र कुमार को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना, राजेंद्र प्रसाद को विजयनगर थाना, मयंक कुमार चौहान को थाना नंदग्राम, शेखर सिंह को मधुबन बापूधाम थाना गजय सिंह और खेमचंद्र को कोतवाली, बाबूराम को वेव सिटी थाना, देवेंद्र कुमार और बदन सिंह को नंदग्राम थाना भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दो दरोगा सस्पेंड, रिश्वत और ड्यूटी में खराब प्रदर्शन पर गिरी विभागीय गाज

    यह भी पढ़ें- करोड़ों का लेनदेन, फिर भी बैंक को भनक नहीं? राजनगर एक्सटेंशन घोटाले में बैंककर्मियों पर शक

    खबरें और भी