विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: बकरीद पर सूर्या की निर्मम हत्या करने वाला असद एनकाउंटर में ढेर

Published: Sun, 31 May 2026 07:38 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2026 04:05 PM (IST)

गाजियाबाद पुलिस ने चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया है। असद पर 50 ...और पढ़ें

HighLights

  1. सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर

  2. गाजियाबाद पुलिस ने असद को मुठभेड़ में मारा

  3. 50 हजार का इनामी बदमाश था असद

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद पर हुई युवक की हत्या के मामले में हत्यारोपित और पुलिस के बीच शनिवार देर रात मुठभेड हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 28 मई को बकरीद के दिन मुसिलम युवक असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपित पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

News Update - 2026-05-31T094706.669

आरोपी असद की फाइल फोटो। 

शनिवार देर रात पुलिस टीम वसुंधरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी असद अपने एक साथी के साथ आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। जिसके बाद आरोपित ने उस पर फायरिंग कर दी।

जबावी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली उसके जा लगी। उसका साथी मौके से फरार हो गया। असर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

News Update - 2026-05-31T074248.604

सूर्या चौहान की फाइल फोटो।

बताया जा रहा है कि बाइक के विवाद में सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या की गई। आरोपित असद ने नई बाइक ली थी, इसे सूर्या ने चलाने के लिए मांगा। बाइक न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।