Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NH-9 पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर के बाद डंपर ने कांवड़िए को कुचला, मौत

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:51 PM (IST)

    इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एनएच-9 पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. एनएच-9 पर रोडवेज बस ने कांवड़िए की बाइक को टक्कर मारी।

    2. गिरने के बाद तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़िए को कुचला, मौके पर मौत।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन नंबरों की पहचान में जुटी है।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एनएच-9 पर छिजारसी कट के पास रोडवेज बाइक की साइड लगने से बाइक सवार कांवड़िया बाइक समेत सड़क पर गिर गया।

    पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका दोस्त चोटिल हो गया।

    मृतक के पिता ने आरोपित रोडवेज बस चालक और डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    नोएडा सेक्टर-44 निवासी चमन सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनका बेटा दिपांशु अपने दोस्त चूनू के साथ बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा था।

    छिजारसी कट के पास हुआ हादसा

    जब वह छिजारसी कट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने दिपांशु को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे में बाइक पर बैठा उसका दोस्त चोटिल हो गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

    पीड़ित ने आरोपित चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर वारदात को अंजाम देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपित चालकों की पहचान की जा रही है। वाहनों के नंबर ट्रेस होने के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।