गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गुरुग्राम के युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लिया
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में व्यापारिक लेन-देन के विवाद में गुरुग्राम के एक युवक अमित सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के दोस्त विजय को ...और पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस।
HighLights
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में युवक की गोली मारकर हत्या।
व्यापारिक लेन-देन के विवाद में हुई यह वारदात।
मृतक का दोस्त विजय संदेह के आधार पर हिरासत में।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में व्यापारिक लेन-देन के विवाद में गुरुग्राम के एक युवक की कनावनी हिंडन नहर रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात देर रात करीब 1 बजे हुई।
प्रारंभिक जांच में व्यापारिक लेन-देन के विवाद में हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक अमित सैनी 35 गुरुग्राम सेक्टर-3 आकाश अस्पताल के पीछे का निवासी था। दोस्त विजय के साथ कार से आया था किसी काम से।
गोली मारकर की हत्या
बताया गया कि हिंडन कनावनी रोड पर विजय पेशाब करने के लिए उतरा। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए, इस पर अमित का उनसे विवाद हुआ और आरोपितों ने गोली मार दी। हालांकि, पुलिस ने संदेह के चलते दोस्त विजय को हिरासत में लिया है।
विजय गुरुग्राम में शीतला माता मंदिर के पास फूड स्टॉल लगाता है। झगड़े के पीछे की वजह इस फूड स्टॉल की ही बताई जा रही है।