Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा 2026: गाजियाबाद में शराब दुकानों पर लगेंगे पर्दे, पेट्रोल पंप खुलेंगे 24 घंटे

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:39 PM (IST)

    गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें शराब दुकानों पर पर्दे और पेट्रोल पंप 24 घंटे खुले रखने जैसे ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली।

    कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली।

    HighLights

    1. कांवड़ मार्ग पर 170 शराब दुकानों पर लगेंगे अपारदर्शी पर्दे।

    2. पेट्रोल पंप 24 घंटे खुले रहेंगे, स्वच्छता व सुविधा पर जोर।

    3. खाद्य सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं हेतु विशेष टीमें, शिविर तैनात।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आबकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली 170 मदिरा दुकानों के सामने अपारदर्शी पर्दे लगाए जाएंगे। निगरानी के लिए छह आबकारी टीमें पूरे मार्ग पर लगातार गश्त करेंगी।

    आबकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। आबकारी विभाग ने किहा कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुकानों का नियमित निरीक्षण कर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएंगी। प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसको लेकर सभी विभाग अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    खाद्य सुरक्षा पर विशेष फोकस

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने 14 खाद्य निरीक्षण टीमें और पांच जीएफएसओ टीमें तैनात की हैं। ये टीमें कांवड़ शिविरों, ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच करेंगी। मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट लगाना, एफएसएसएआइ लाइसेंस और क्यूआर कोड का सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है।

    विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि खाद्य गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत हो तो एफएसएसएआइ के फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप पर दर्ज करें। शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

    पेट्रोल पंप भी रहेंगे 24 घंटे खुले

    जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि यात्रा के दौरान जिले के सभी पेट्रोल पंप खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। पंपों पर शौचालय, हवा, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए गाजियाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारियों की टीमें सक्रिय रहेंगी।जिला प्रशासन का कहना है कि स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे।

    खबरें और भी

    250 आरक्षित बेड, 212 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात

    कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक व्यवस्था की है। जिले में 26 चिकित्सा शिविर, 104 चिकित्सक और 212 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 65 एंबुलेंस, नौ सरकारी अस्पताल, 20 निजी अस्पताल और 24 मोबाइल मेडिकल टीमें भी सेवा में रहेंगी।

    यात्रा के दौरान 250 बेड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 120 सरकारी और 130 निजी अस्पतालों में उपलब्ध होंगे। 70 निजी अस्पतालों व स्वयंसेवी संस्थाओं के चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। सभी शिविरों में आवश्यक दवाएं, आक्सीजन, आइवी फ्लूइड, एंटी स्नेक वेनम, दर्द निवारक और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध होंगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: पति-बच्चों को छोड़कर साथ चलने से मना किया तो प्रेमी ने कर दी महिला की हत्या