Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में गंगाजल संकट गहराया, दो दिन से शाम की सप्लाई बंद; बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:18 AM (IST)

    ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गंगाजल की किल्लत से लोग परेशान हैं, वैशाली समेत कई इलाकों में दो दिन से शाम की आपूर्ति ठप है और सुबह भी कम समय के लिए पानी मि ...और पढ़ें

    ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गंगाजल की किल्लत से लोग परेशान हैं।

    ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गंगाजल की किल्लत से लोग परेशान हैं।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गंगाजल की किल्लत लगातार सामने आ रही है। रविवार शाम को वैशाली समेत अन्य क्षेत्रों में गंगाजल आपूर्ति न होने की शिकायत लोगों ने की। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि दो दिन से शाम के समय आपूर्ति नहीं दी जा रही है जबकि सुबह कम समय के लिए गंगाजल की सप्लाई घरों में की जा रही है।

    वैशाली सेक्टर-3 निवासी ममता ने बताया कि गंगाजल आपूर्ति में लगातार दिक्कत आ रही है। महीने में चार या पांच दिन ही आपूर्ति सामान्य रहती है बाकी दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। आरडब्ल्यूए के ग्रुप में जल निगम के सुपरवाइजर मैसेज डालकर छोड़ देते हैं। प्रिया ने बताया कि घरों में पानी नहीं आने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

    बोतलबंद पानी खरीदकर पीने के लिए प्रयोग करना पड़ता है। अगस्त माह में ही तीन से चार दिन पहले भी आपूर्ति ठप रही थी। इसके अलावा अर्थला में लगातार दूषित पानी आने की शिकायत लोग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है।

    शालीमार गार्डन में लोगों ने नगर निगम की सप्लाई वाले पानी का टीडीएस अधिक होने की शिकायत की है। नगर निगम जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि बोरवेल के माध्यम से पानी की सप्लाई घरों में दी जाती है। गंगाजल के संबंध में आ रही समस्या को लेकर जल निगम से बात की जाएगी। बाकी जगह भी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

    खबरें और भी